ज्योतिष शास्त्र में राशियों के आधार पर न केवल व्यक्ति का स्वभाव बल्कि उसकी किस तरह के लोगों से पटेगी इसकी भी जानकारी प्राप्त हो जाती है। ज्योतिष की मानें तो हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। जिन ग्रहों के आपस में मैत्री संबंध होते हैं उन राशि के लोगों की आपस में खूब पटती है वहीं जो ग्रह आपस में शत्रुता का भाव रखते हैं उन ग्रहों की राशियों के लोगों की एक-दूसरे से बिल्कुल भी नहीं निभती। यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसी दो राशियों के बारे में जिनसें जुड़े लोगों के बीच की लव कंपेटेबिलिटी काफी शानदार मानी जाती है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में बेस्ट कपल की लिस्ट में शामिल दीपिका और रणवीर भी इन्हीं राशि के हैं।

जानकारी अनुसार रणवीर सिंह कुंभ राशि के हैं और दीपिका पादुकोण तुला राशि की हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस जोड़ी का नाम बेस्ट कपल की लिस्ट में आता है। ऑनस्क्रीन तो ये जोड़ी सबकी पसंदीदा है ही साथ ही ऑफस्क्रीन भी इस जोड़ी की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है। ज्योतिष शास्त्र की माने तो कुंभ राशि और तुला राशि के लोग एक दूसरे के लिए काफी बेहतर लव पार्टनर साबित होते हैं। इन राशि के लोग एक-दूसरे की पर्सनेलिटी डवलपमेंट में बहुत अच्छी भूमिका निभाते हैं।

इन राशियों के लोग साथ में खुशहाल जीवन जीते हैं। ये एक दूसरे के लिए लॉयल होते हैं। इनका वैवाहिक रिश्ता काफी अच्छा रहता है। ये लोग भावनात्मक और मानसिक रूप से एक-दूसरे के साथ जुड़े होते हैं। इनके वैवाहिक जीवन में सदैव प्रेम बना रहता है। दोनों पार्टनर एक-दूसरे की जरूरत को समझते हैं। ये लोग अपने रिश्ते को सीक्रेट रखना ज्यादा पसंद करते हैं। (यह भी पढ़ें- राजनीति और प्रशासन में बहुत जल्दी सफलता पाते हैं इस मूलांक वाले, ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी यही है बर्थ मूलांक)

कुंभ और तुला राशि वालों की जोड़ी राशिचक्र की आदर्श जोड़ियों में से एक मानी जाती है। लेकिन कई बार इन राशि के लोगों पर एक-दूसरे का अपोजिट व्यवहार हावी हो जाता है। जिस कारण कई बार इनके बीच मनमुटाव की स्थिति भी बनती है।