Numerology Number 6: अंकज्योतिष अनुसार मूलांक से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन के बारे में जाना जा सकता है। नंबरों का हमारे जीवन में विशेष महत्व होता है। जिन लोगों का जन्म महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है उनका मूलांक 6 होगा। इस मूलांक के लोग काफी शौकिन मिजाज होते हैं। ये अपनी लाइफ को खुलकर जीना पसंद करते हैं। इस अंक का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। शुक्र ग्रह की शुभ स्थिति व्यक्ति को राजा समान जीवन प्रदान करती है।
मूलांक 6 वाले लोग धनवान होते हैं। इनके पास तमाम सांसारिक वस्तुएं उपलब्ध होती हैं। ये हमेशा अपनी उम्र से छोटे दिखाई देते हैं। ये सुंदरता को काफी पसंद करते हैं और खूबसूरती के प्रति जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। ये खुद भी आकर्षक छवि के मालिक होते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को ये बखूबी निभाते हैं। ये दूसरों के दुख को देखकर खुद भी दुखी हो जाते हैं। लेकिन ये अपना दुख किसी से शेयर नहीं कर पाते हैं।
धन के मामले में ये बहुत सोच समझकर चलते हैं। इनके पास सुख साधनों की कभी कोई कमी नहीं होती। वैसे तो ये हमेशा पैसा बचाने के बारे में सोचते हैं लेकिन फिर भी ये कई बार आय से अधिक खर्च कर देते हैं। ये लोग साफ दिल और दयालु होते हैं। ये लोग अपना हर रिश्ता बेहद ही ईमानदारी के साथ निभाते हैं। ये विश्वसनीय तथा शांति प्रिय होते हैं। इनमें दूसरों को सम्मोहित करने का गुण होता है। ये लोग अपनी बातों से लोगों के मन पर गहरी छाप छोड़ने में माहिर होते हैं। (यह भी पढ़ें- इस राशि की लड़कियों की होती है अट्रैक्टिव पर्सनालिटी, किसी को भी बना देती हैं अपना दीवाना)
मूलांक 6 वालों में कुछ कमियां भी होती हैं जैसे ये किसी पर भी जल्द भरोसा कर लेते हैं। जिसकी वजह से आपको कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार ये जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च कर देते हैं और बाद में पछताते हैं। ये किसी भी चीज को लेकर अति उत्साहित हो जाते हैं। जिस वजह से कई बार इनका काम बिगड़ भी जाता है।
यदि विवाह या प्रेम संबंधों की बात की जाय तो इस मूलांक वाले जातक किसी को भी अपना दीवाना बनाने में माहिर होते हैं। ये शीघ्र ही घुल-मिल जाने वाले होते हैं। ये बेहद ही रोमांटिक होते हैं। आम तौर पर इनका गृहस्थ जीवन सुखी रहता है।