Bhagyank 8: अंकज्योतिष अनुसार भाग्यांक 8 के स्वामी ग्रह शनि देव हैं। जिन लोगों का भाग्यांक 8 होता है वे लोग काफी गंभीर स्वभाव के होते हैं। ये लोग अपना हर कार्य पूरी चेतना शक्ति के साथ पूरा करते हैं। एक बार इन्होंने अगर कोई काम करने की ठान ली तो ये उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। अब ये कैसे पता लगाएं कि आपका भाग्यांक क्या होगा तो उसके लिए आपको अपनी जन्म तारीख, जन्म माह और जन्म वर्ष को जोड़ना है और इन तीनों को जोड़कर जो एक अंक प्राप्त होगा वही आपका भाग्यांक होगा।

भाग्यांक 8 वालों को जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ता है। इन्हें सफलता कठिन परिश्रम के बाद ही मिलती है। ये जीवन में आने वाली सभी कठिनाइयों का सामना पूरे साहस के साथ करते हैं। ये जातक काफी जिम्मेदार और विश्वासपात्र होते हैं। इनके काम के प्रति लगन को देखकर सभी इनका सम्मान करते हैं। ये अपनी मेहनत से सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंच जाते हैं। ये अपनी इच्छा को पूरा करने के लिए बड़े से बड़ा त्याग करने के लिए तैयार हो जाते हैं। भाग्यांक 8 वाले कम बोलते हैं और इनकी चाल भी धीमी होती है।

भाग्यांक 8 वाले कई बार आगे बढ़ने की होड़ में निष्ठुर भी हो जाते हैं। ये लोग हर काम को अपने तरीके से करना पसंद करते हैं जिस वजह से इनके साथ काम करने वाले लोग उन्हें अपना शत्रु समझने लगते हैं। इन लोगों को किसी पर भी अत्याधिक विश्वास करने से बचना चाहिेए। इनकी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी होती हैं इसलिए इन लोगों को धैर्य रखने की जरूरत होती है। ये लोग अपनी महत्वाकांक्षाओं के कारण कभी-कभी बहुत जिद्दी भी हो जाते हैं।

भाग्यांक 8 वाले खुलकर अपने विचारों को व्यक्त नहीं कर पाते हैं। जिस वजह से आपको अपने रिलेशनशिप में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आप अपनी भवनाओं को व्यक्त करने से शर्माते हैं। इस भाग्यांक वाले इन्जीनियरिंग, वैज्ञानिक खोज, वकालत, न्यायाधीश, ज्योतिष का कार्य, कर्मकाण्ड, तकनीकी कार्य, कृषि कार्य, हार्स राइडिंग, पनडुब्बी, खनिज विभाग, सेना में नौकरी, राजनीति आदि क्षेत्र में आप-अपना कैरियर चुन सकते है।