Horoscope Today, Daily Rashifal 19 August 2022: मेष : आज व्यवसाय में कुछ नया करने का विचार आ सकता है। आप अपने बिजनेस में काम करने के तरीकों में बदलाव करें। भागदौड़ अधिक रहेगी। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कोई रुका सरकारी कार्य बनेगा।

वृष : व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। आज आपके कई दिनों से रुके हुए काम में सफलता मिलेगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन : आईटी व बैंकिंग जॉब के करियर में उन्नति संभावित है। व्यवसाय में लाभ होगा। रुके हुए कार्य आज पूरे हो जायेंगे। दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्यायें आज समाप्त हो जाएँगी। परिश्रम अधिक हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क : आज व्यवसाय में नवीन प्रोजेकट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। आज ऑफिस में काम को लेकर आपकी अहमियत बढ़ेगी। कोई बड़ी व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह : जॉब में सफलता व व्यवसाय में कुछ नए कार्यों की तरफ प्रेरित होंगे। आज आपको कोई पारिवारिक फैसला लेना पड़ेगा । स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन के रखरखाव एवं वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।

कन्या : बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम बढ़ने के चांस नजर आ रहे हैं । जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सामांजस्य की स्थिति बनी रहेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार में कलहपूर्ण स्थिति रहेगी। नौकरी में तरक्की होगी।

तुला : आज जांब में थोड़ा तनाव हो सकता हैं। आज आप आर्थिक रूप से काफी मजबूत होंगे । बैंकिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध जातकों के प्रोमोशन की बात चलेगी। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। आय में कमी होगी।

वृश्चिक : टीचिंग व बैंकिंग जॉब के जातकों को सफलता मिलेगी। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा। विद्यार्थी आज अपने पढ़ाई के टाइम-टेबल में बदलाव करेंगे । आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनु : व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन आगमन होने के संकेत हैं। अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए आज कोई बड़ा फैसला लेंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आपसी मनमुटाव हो सकता है।

मकर : जॉब में सफलता मिलेगी। आज आपको पहले से चली आ रही किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा। कारोबार में विपरीत परिस्थितियां हो सकती हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता हैं।

कुंभ : छात्र करियर में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है। आज किस्मत का सहयोग मिलने से आपके काम समय से पूरे होते जायेंगे । भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन : छात्रों को पढ़ाई में आ रही सारी बाधाएं आज दूर हो जायेंगी । जॉब व व्यवसाय में लाभ होगा। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी। परिवार में कलहपूर्ण स्थिति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।