Aaj ka Rashifal (आज का राशिफल) 2 July 2022 In Hindi: मेष : आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। छात्र लाभान्वित होंगे। सेहत बेहतर रहेगी लेकिन अन्न का दान करें।

वृष : आज धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।

मिथुन : जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझकर ही लें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। बातचीत में संयम रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।

कर्क : आज रुके कार्यों के निस्तारण का समय है। छात्र करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

सिंह : आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन हो सकता है। पर‍िवार में कुछ परेशानियां बढ़ सकती हैं। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।

कन्या : जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कुटुम्ब-परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व‍िशेष प्रयोजन के लिए दूर स्थान पर जाना पड़ सकता है।

तुला : आज नौकरी में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र करियर में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आज मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है।

वृश्चिक : आज जॉब में पद परिवर्तन के संकेत हैं। आय में वृद्धि होगी। वाहन सुख मि‍लने के योग हैं। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकता है। आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा।

धनु : व्यवसाय में संघर्ष सम्भावित है। घर संबंधित किसी कार्य को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। रुके हुए धन प्राप्ति के संकेत हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।

मकर : आज आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। आलस्य की अधिकता रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र के स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।

कुंभ : स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज आप किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। आत्‍मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी। अफसरों से व्‍यर्थ का मनमुटाव हो सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

मीन : छात्र सफल रहेंगे। धन का आगमन हो सकता है। राजनीति में सफलता के संकेत हैं। व्यावसायिक प्रगति से खुश रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश गमन के योग बन रहे हैं। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु व्यर्थ के विवादों एवं झगड़ों से बचें। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।