Surya Grahan 2022 India Time: साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज मंगलवार, 25 अक्टूबर को पड़ रहा है। यह कार्तिक अमावस्या की तिथि को दिखाई देने जा रहा है। आज सूर्य ग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा या अन्नकूट नहीं होगा। सूर्य ग्रहण के कारण धार्मिक और शुभ कार्यों पर रोक रहेगी। यह सूर्य ग्रहण स्वाति नक्षत्र में तुला राशि में लगेगा। वाराणसी में सूर्य ग्रहण आज शाम 04:42 बजे से शुरू होगा और आज शाम 05:22 बजे समाप्त होगा। इस तरह से देखा जाए तो आज का सूर्य ग्रहण 40 मिनट का होगा। लेकिन स्थान के आधार पर सूर्य ग्रहण की शुरुआत और समाप्ति का समय अलग-अलग हो सकता है। सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले शुरू होगा। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण से जुड़ी अहम बातें-

सूतक काल क्या है? (What time is the solar eclipse of 2022?)

सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले शुरू होता है और ग्रहण की समाप्ति पर समाप्त होता है। सूतक काल में कोई भी शुभ कार्य न करें। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं का खाना, सोना, बाहर जाना जैसी गतिविधियां प्रतिबंधित हैं।

सूर्य ग्रहण का समय और तिथि (Solar eclipse time and date for India)

सूर्य ग्रहण 2022 सूतक अवधि प्रारंभ: 25 अक्टूबर, 03:17 AM
सूर्य ग्रहण 2022 सूतक समाप्ति: 25 अक्टूबर, 05:42
सूर्य ग्रहण 2022 प्रारंभ: 25 अक्टूबर, 04:28
सूर्य ग्रहण 2022 की समाप्ति: 25 अक्टूबर, शाम 05:30 बजे
खंडग्रास के लिए कुल समय: 01 घंटा, 13 मिनट

सूर्य ग्रहण 2022 आज, जानें किस समय दिखाई देगा आपके शहर में ग्रहण

कहां दिखेगा 2022 का सूर्य ग्रहण? (Where will the 2022 solar eclipse be visible in India?)

यह आंशिक सूर्य ग्रहण है, जो उत्तर-पूर्वी अफ्रीका, यूरोप और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा। वहीं भारत में नई दिल्ली, कोलकाता, बैंगलोर, उज्जैन, चेन्नई, वाराणसी, मथुरा आदि में आंशिक रूप से दिखाई देगा।

  • नई दिल्ली में शाम 04:28 से शाम 05:42 तक
  • कोलकाता में शाम 04:51 से शाम 05:04 तक
  • मुंबई में शाम 04:49 से शाम 06:09 तक
  • चेन्नई में शाम 05:13 से शाम 05:45 तक
  • पटना में शाम 04:42 से शाम 05:14 तक
  • जयपुर में शाम 04:31 से शाम 05:50 तक
  • लखनऊ में शाम 04:36 से शाम 05:29 तक
  • हैदराबाद में शाम 04:58 से शाम 05:48 तक
  • बैंगलोर में शाम 05:12 से शाम 05:56 तक
  • अहमदाबाद में शाम 04:38 से शाम 06:06 तक
  • पुणे में शाम 04:51 से शाम 06:06 तक
  • भोपाल में शाम 04:42 से शाम 05:47 तक
  • चंडीगढ़ में शाम 04:23 से शाम 05:41 तक
  • मथुरा में शाम 04:31 से शाम 05:41 तक