Kumbh Monthly Rashifal (Aquarius Monthly Horoscope), कुंभ मासिक राशिफल December 2019: कुंभ राशि के जातक आमतौर पर गंभीर प्रवत्ति के होते हैं। इसलिए अपने हर एक कार्य को बड़ी ही गंभीरता के साथ करते हैं जिससे इन्हें सफलता प्राप्त होने की भी अधिक संभावना रहती हैं। दिसंबर के महीने में अगर आप अपनी इसी प्रवृत्ति के साथ कोई भी कार्य करेंगे तो आपको अपने सभी काम में सरलता से सफलता हासिल हो जायेगी। लेकिन प्यार के मामले में आपको थोड़ी निराशा हाथ लग सकती है। प्रेमी से काफी ज्यादा झगड़ा होने के आसार हैं।
सामान्य: व्यवसाय में कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। भाग्य आपके साथ है। बेफजूल की यात्राओं में धन खर्च करने से बचें। खोई हुई वस्तु और रूका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। यदि आप नौकरी में हैं तो आपको दिसंबर माह में लाभ प्राप्त होने के ज्यादा आसार रहेंगे। महीने की 5, 6, 11 तारीख आपके लिए लकी रहेगी। जबकि 2, 10, 16, 17 तारीखें कष्टदायी रह सकती हैं। जीवन साथी का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। प्रेम में धोखा मिलने के भी आसार हैं।
आर्थिक: आपकी आर्थिक स्थिति के लिए ये महीना अच्छा रहने वाला है। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। जॉब के कई ऑफर प्राप्त होंगे। नौकरी करने वाले जातक व्यापार की दिशा में बढ़ने की सोच सकते हैं। चल अचल संपत्ति में बढ़ोतरी के आसार हैं। सामाजिक कार्यों में धन खर्च करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: चर्म रोग के शिकार हुए लोगों को परेशानी महसूस हो सकती है। बुजुर्ग लोगों और दिल के मरीजों को अपना खास ख्याल रखना होगा। संक्रमण इत्यादि की शिकायत देखने को मिल सकती है।
[bc_video video_id=”5983148197001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
प्रेम: लव लाइफ के लिए समय काफी रोमांटिक आने वाला है। दिसंबर के अंत में किसी लंबे सफर पर जाने की सोच सकते हैं। नए साल के लिए आप अपने पार्टनर के साथ योजनाएं बना सकते हैं। लव लाइफ में पुरानी यादें ताजा होंगी। प्रेम विवाह के प्रबल योग बन रहे हैं।
उपाय: आपकी राशि का स्वामी शनि है। इसलिए आपको शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। साथ ही जरूरतमंदों को काले कपड़ों का दान भी कर सकते हैं। पीपल के पेड़ पर तिल के तेल का दीपक जलाएं।