Janmashtami Bhajan: साल 2019 में जन्माष्टमी का त्यौहार 23 और 24 अगस्त यानी की दो दिन मनाया जायेगा। उत्साह से भरे इस पर्व की कुछ दिन पहले से ही तैयारियां शुरु हो जाती है। इस दिन जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ऐसे में सभी को तलाश रहती है कृष्ण के सुपहिट गानों की। यूट्यूब पर जन्माष्टमी भोजपुरी गीतों की तलाश शुरु हो चुकी है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं मशहूर भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह के जन्माष्टमी पर बने भोजपुरी गीत के बारे में जिसके बोल हैं ‘ले गइल बा जान कन्हैया बंशी बजाके’।

इस गाने की यूट्यूब पर धूम मची हुई है। अक्षरा सिंह के द्वारा गाये गये इस गाने के बोल हरेराम पुजारी ने लिखे हैं। राधे कृष्ण की भक्ति से भरे इस गाने को अब तक 55 हजार से ज्यादा बार सुना जा चुका है। आप भी सुनिए भोजपुरी के इस जन्माष्टमी सॉन्ग को…

https://www.youtube.com/watch?v=pzIXmRcmOvQ

इन दिनों अक्षरा सिंह के अलावा खेसारी लाल यादव का गाना मुरली की धुन सुनके ( Murli Ke Dhun Sunke ) भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि ये गाना पिछले साल आया था लेकिन इसका जलवा अब भी बरकरार है। यूट्यूब पर janmashtami bhojpuri song की तलाश करने पर ये गीत टॉप लिस्ट में आ रहा है। इस गाने को 2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। आप भी सुनिए इस खेसारी लाल यादव के इस सुपरहिट जन्माष्टमी सॉन्ग को…

यही नहीं इन दिनों इसी साल रिलिज हुआ भोजपुरी पारंपरिक गीत भी लोगों की पसंद बना हुआ है। इस गीत को अनु दुबे ने गाया है। 2019 का ये भोजपुरी जन्माष्टमी गीत यूट्यूब पर Bhojpuri Janmashtami Song 2019 सर्च करने पर टॉप पर दिखाई दे रहा है। कुछ ही दिनों में इस गाने को 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को बोल हैं ‘कृष्ण जी के हाथ में बेरउवा शोभे’। आप भी सुनिए इस खूबसूरत सॉन्ग को…

इन भोजपुरी गीतों के साथ अपने जन्माष्टमी के त्यौहार को मनाए खास। आपको बता दें कि साल 2019 में जन्माष्टमी पर्व 23 और 24 अगस्त को मनाया जा रहा है।