Krishna Janmashtami Bhojpuri Song: कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आ गया है। आज मथुरा वृन्दावन समेत देश भर में जन्माष्टमी मनाई जायेगी। कृष्ण के जन्म दिवस को हर साल बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग नाचते हैं, गाते हैं अपने कन्हैया के आग्मन का इंतजार करते हैं। उत्साह से भरे इस पर्व में हर किसी को तलाश रहती है कृष्ण के भक्तिमय गीतों की। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) से लेकर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के कृष्ण भगवान पर बने उन गीतों के बारे में जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।

कृष्ण जन्माष्टमी 2019 के मौके पर पेश हैं ये भोजपुरी गीत…

1. ‘तू ही तो मेरी जान है राधा’ गीत भोजपुरी स्टार पवन सिंह द्वारा गाया गया है। इस गानें में भगवान कृष्ण अपनी प्रिय राधा को मना रहे हैं और पवन सिंह के जोरदार सुर इस गाने में चार चांद लगा रहे हैं। आप भी सुनिए एनर्जी से भरपुर इस कृष्ण गीत को…

2. भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल का शायद ही कोई ऐसा गाना हो, जो आते ही पॉपुलर नहीं हो जाता हो। उनके गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं। जन्माष्टमी पर उनके पुराने गीत ‘मुरली की धुन पे’ आज भी लोगों की पसंद बना हुआ है। आप भी सुनिए इस जबरदस्त हिट भोजपुरी गीत को…

3. अभी कुछ ही दिन पहले रिलीज हुआ अनु दुबे का पारंपरिक जन्माष्टमी भोजपुरी गीत ‘कृष्ण जी के हाथ में बेरउवा शोभे’ भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस गीत को कुछ ही दिनों में 128752 लोगों द्वारा देखा जा चुका है।

जन्माष्टमी पर इन गीतों को सुनकर आप कृष्ण भक्ति में सराबोर हो जाएंगे। इस बार की जन्माष्टमी वैसे भी काफी खास रहने वाली है। कहा जा रहा कि इस बार ऐसे संयोग बन रहे हैं जो कृष्ण भगवान के जन्म के समय बने थे।