Khesari lala yadav, song, Video, gaana, Bhajan Dj: सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। कहा जाता है कि शिव भोले हैं इसलिए इनका एक नाम भोलेनाथ पड़ा। इन्हें प्रसन्न करने के लिए कोई खास पूजा या नियम की जरूरत नहीं पड़ती। बस जरूरी है इनकी सच्चे मन से अराधना। यहां हम बात करेंगे शिव के भोजपुरी भक्ति गानों के बारे में। अगर आप खेसारी लाल यादव(Khesari Lal Yadav Song) के गानों को सुनने के शौकिन हैं तो देखिए इनके कौन-कौन से शिव गीत हुए हैं पॉपुलर…

‘बोल के बोल बम पीनी गांजा जी हम’ इस गाने के लिरिक्स पवन पांडे ने लिखे हैं। म्यूजिक शंकर सिंह का है। खेसारी लाल यादव द्वारा गाया गया ये गीत एल्बम ‘बोल के बोल बम’ का है।

‘भोले जी की बारात में’ इस गाने का म्यूजिक आशीष वर्मा का है। लिरिक्स प्यारे लाल कवी, आजाद सिंह और श्याम देहाती के हैं। इस गीत को यूट्यूब पर 4,014,004 बार देखा जा चुका है।

‘जोड़ा लिआईब हम पतोह’ इस गाने को भोजपुरी के अभिनेता और सिंगर खेसारी लाल और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। लिरिक्स पवन पांडे के हैं। म्यूजिक डायरेक्टर अविनाश झा घुंघरू हैं। वीडियो डायरेक्टर किशोर कुमार हैं। यूट्यूब पर इस गाने को 8,880,214 व्यूज मिल चुके हैं।

‘हमनी के नाशा बंद हो गईल’ खेसारी लाल यादव के इस गाने को काफी पसंद किया गया था। इस गीत को लिखा है प्यारे लाल यादव ने इसके म्यूजिक डायरेक्टर अविनाश झा घुंघरू हैं। वीडियो डायेरक्टर किशोर कुमार हैं। यूट्यूब पर इस गीत को अब तक 13,426,822 बार देखा जा चुका है।

खेसारी लाल यादव भोजपुरी के एक प्रसिद्ध गायक और अभिनेता हैं। खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम ‘माल भेटाई मेला’ से मिली थी। फिर 2012 में आई फिल्म साजन चले ससुराल ने इन्हें भोजपुरी फिल्म जगत का चमकता सितारा बना दिया। भोजपुरी ने सफलता की सीढ़ी चढ़ने के लिए कड़ी मेहनत की। कहा जाता है कि शुरुआत में पासों को इक्ट्ठा करने के लिए इन्हें लिट्टी चोखा भी बेचना पड़ा था।