Khesari Lal Gana, Bhojpuri, Geet, Song, Video: भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव एक ऐसे जाने माने चेहरे हैं जो किसी पहचान के मोहताज नहीं है। इनके एक एक गानों पर लाखों ही नहीं करोड़ों में भी व्यूज मिल चुके हैं। इन्हें पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम ‘माल भेटाई मेला’ से मिली। इसके बाद साल 2012 में आई अपनी पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से वो फिल्म जगत के सितारे बन गए। ये अपनी गायकी में ठेठ देहाती भाषा का प्रयोग करने के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने भोजपुरी के फिल्मी गानों के अलावा कई भक्ति गीत भी गाये जो लोगों ने काफी पसंद किये।

खास तौर पर इनके देवी मैया पर गाये गये गीतों को काफी पसंद किया गया। इनके ज्यादातर गीत नवरात्रि के त्योहार पर रिलीज किये गये। जिसमें खेसारी देवी मां की भक्ति में डूबे नजर आये। खेसारी के कई गानों को यूट्यूब पर करोड़ों की संख्या में व्यूज भी मिल चुके हैं। यहां देखिए इनके कौन कौन से भक्ति गाने सबसे हिट साबित हुए।

‘दुआरा जगराता होई’ खेसारी लाल यादव के इस भक्ति गीत को यूट्यूब पर 66,194,864 बार देखा जा चुका है। इस गाने को खेसारी के साथ प्रियंका सिंह ने भी गाया है। खुद खेसारी लाल इस सॉन्ग में नजर भी आ रहे हैं। इस गाने के लिरिक्स प्यारे लाल और आजाद सिंह ने लिखे हैं।

यूट्यूब पर खेसारी लाल यादव के भक्ति गानों की तलाश करने पर ‘चुनहरिया लेले अहिया’ गाना दूसरे नंबर पर दिखाई देता है। इनके इस गाने को जबरदस्त व्यूज मिले हैं। गाने के लिरिक्स टुनटुन यादव ने लिखे हैं। म्यूजिक आशिष वर्मा का है।

खेसारी लाल यादव का माई बोलावेली एल्बम का ‘नजर ना लग जाई’ गीत भी जबरदस्त हिट हुआ था। खासकर नवरात्रि के समय में इस गाने को लोग सुनना पसंद करते हैं। ये गीत किसी को भी मां की भक्ति में झूमने पर मजबूर कर देगा। इस गाने के लिरिक्स पवन पांडे ने लिखे हैं। म्यूजिक शंकर सिंह का है।

‘कवना बने बाड़ू ऐ कोयलर’ खेसारी लाल यादव के इस गीत को भी यूट्यूब पर काफी पसंद किया गया। लिरिक्स पवन पांडे और म्यूजिक शंकर सिंह ने दिया है।

‘चुनरी लाल शोभेला’ देवी गीत जिसे यूट्यूब पर नौ मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गीत में खेसारी मां की भक्ति में डूबे हुए नजर आ रहे हैं।

खेसारी लाल के भोजपुरी भक्ति सॉन्ग की यूट्यूब पर तलाश करने पर ये गीत आपको सबसे ऊपर नजर आयेंगे। खेसारी लाल यादव के देवी भक्ति गाने ही नहीं बल्कि इनके शिव जी पर गाये गये गीतों को भी काफी पसंद किया जा चुका है।