Bhojpuri Song Video, Khesari Lal Ke Gane: चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri) 25 मार्च से शुरू होने जा रहे हैं। ये पर्व हिंदुओं के लिए बेहद खास होता है। नवरात्रि (Navratri) के नौ दिन मां दुर्गा की अराधना की जाती है। उनके भक्ति गानों की इस दौरान काफी ज्यादा डिमांड रहती है। भोजपुरी के कई देवी गीत यूट्यूब पर मौजूद हैं जिन्हें करोड़ों में व्यूज भी मिल चुके हैं। खासकर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के नवरात्रि गीतों को काफी ज्यादा पसंद किया गया है। देखिए उनके देवी भक्ति गीतों की लिस्ट यहां…

खेसारी लाल यादव ने वैसे तो नवरात्रि पर देवी मां को समर्पित कई गीत गाये हैं लेकिन इनके कुछ गीत ऐसे हैं जिन्हें काफी ज्यादा पसंद किया गया। खेसारी के द्वारा गाया गया ‘चुनरिया लेले अईहा’ सॉन्ग सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुआ। इस गाने को 9 करोड़ से ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है। इसी के साथ खेसारी के और भी कई देवी गीत हैं जिन्हें नवरात्रि के दिनों में विशेष तौर पर सुना जाता है।

‘चुनरिया लेले अईहा’ गाने में खेसारी सिर पर माता की चुनरी लेकर डांस करते नजर आ रहे हैं। खेसारी ने इस गाने को खुद गाया भी है। गाने के लिरिक्स टुनटुन यादव ने लिखे हैं। म्यूजिक आशीष शर्मा ने दिया है। गाने को 91,217,032 व्यूज मिल चुके हैं।

खेसारी का दूसरा गाना जो सबसे ज्यादा पसंद किया गया वो है ‘दुआरा जगत होई’ देवी गीत। ये गाना भी नवरात्रि के समय में ही रिलीज किया गया था। इस गाने को खेसारी लाल और प्रियंका सिह ने मिलकर गाया है। इसका म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है। लिरिक्स प्यारे लाल और आजाद सिंह ने लिखे हैं। गाने को 70 मिलियन यानी 7 करोड़ से ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है।

खेसारी के देवी गीत यूट्यूब पर सर्च करने पर जो गाना तीसरे नंबर पर आता है वो है ‘नजर ना लग जाई’ सॉन्ग। देवी मां का ये खूबसूरत गीत 2015 में यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। लेकिन नवरात्रि के समय में इसे आज भी सुना जाता है। माई बोलावेली एल्बम के इस गीत को 2 करोड़ के आस पास व्यूज मिल चुके हैं।

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 25 मार्च से होने जा रही है जिसका समापन 02 अप्रैल को होगा। इस बार पूरे नौ दिन नवरात्र रहेंगे क्योंकि तिथि का कोई क्षय नहीं है।