khesari lal yadav ke bhojpuri gana: भोजपुरी सुपरस्‍टार खेसारीलाल यादव के सावन पर बने Bol Bam Song काफी हिट साबित हुए हैं। इन गानों की हिट की श्रेणी में शामिल होने के लिए एक और नया गाना तैयार हो गया है। खेसारी लाल द्वारा गाये गये इस गाने के बोल हैं ‘ सासु जी बुक कके चल जाई OLA’ (Sasu Ji Book Kake Chal Jai OLA)। हाल ही में रिलीज हुए इस गाने को ताबतोड़ व्यूज मिल रहे हैं। इस गाने को अब तक 659,442 लोगों द्वारा देखा जा चुका है। यह गाना आजाद सिंह और श्याम देहाती द्वारा लिखा गया है। संगीत आशीष वर्मा द्वारा और संगीत वीडियो किशोर कुमार द्वारा निर्देशित की गई है। इस गाने में दिखाया गया है कि एक बहू अपनी सास को ओला बुक करके देवघर जाने की सलाह दे रही है। आप भी देखिए खेसारी लाल यादव का ये New Bhojpuri Song

आपको बता दें कि सावन के महीने में खेलारी लाल यादव ने एक से एक बोल बम गीत लोगों के लिए बनाए हैं। जो जबरदस्त हिट भी साबित हुए हैं। इस गीत से कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपना Sang Hi Jal Chadhayenge Thik Hai गाना रिलीज किया था। जिसे लोगों द्वारा बार-बार देखा जा रहा है। इस गाने को सुनने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यह खेसारी का कम समय में सबसे ज्यादा सुना जाने वाले गानों में से एक हैं। इस गाने को प्यारे लाल यादव कवि जी और आजाद सिंह ने मिलकर लिखा है। गाने में संगीत आशीष वर्मा ने दिया हुआ है।

बोल बम गीत कई लोगों द्वारा बनाए गए लेकिन इनमें खेसारी लाल यादव के गाने सबसे आगे रहे। उनके कई बोल बम सॉन्ग यूट्यूब की ट्रेंड लिस्ट में भी शामिल हुए। खेसारी लाल यादव 20 से ज्यादा गाने सावन को लेकर गा चुके हैं। इस सावन खेसारी लाल का बरसेला सवनवा हो गीत भी काफी पॉपूलर हुआ है।