Ketu RashI Parivartan 2022: राहु-केतु को एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में करीब 1.5 साल का समय लगता है। 2022 में 12 अप्रैल को केतु वृश्चिक राशि से तुला राशि में प्रवेश कर जायेगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार केतु कुंडली के जिस भाव में स्थित होता है उस भाव के स्वामी के अनुरूप ही फल देता है। ये अच्छे और बुरे दोनों ही प्रकार के कर्मों का प्रतिनिधित्व करता है। जानिए केतु का शुक्र के आधिपत्य वाली राशि तुला में गोचर किन राशि वालों के लिए शानदार रहेगा।
मिथुन राशि: ये समय छात्रों के लिए काफी अनुकूल साबित हो सकता है। जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अच्छी सफलता मिलने के आसार रहेंगे। ये समय चिकित्सा पेशेवरों के लिए भी अनुकूल साबित हो सकता है। आपको किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
कर्क राशि: केतु का राशि परिवर्तन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। पेशेवर जीवन में आपको लाभ प्राप्त करने के अच्छे मौके मिलेंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। संपत्ति की खरीदारी के योग बनेंगे। धन-धान्य में वृद्धि होगी। अटका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। (यह भी पढ़ें- Good News For 5 Rashi: 68 दिन मकर राशि में रहेंगे बुध, 5 राशि वालों को नौकरी और व्यापार में मिलेगा अच्छा लाभ)
धनु राशि: आपके करियर के लिए राहु का गोचर शानदार साबित होगा। आय में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। प्रशासनिक नौकरी कर रहे जातकों को सुनहरी सफलता मिलने की संभावना है। बिजनेस में सफलता हासिल होगी। उच्च पदस्थ लोगों से संबंध मजबूत होंगे। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है।
मकर राशि: इस राशि के लोगों के लिए भी केतु का गोचर शानदार रहने की उम्मीद है। आपके एक से अधिक स्त्रोतों से अच्छी कमाई करने में सफल रहेंगे। आर्थिक विकास होगा। मित्रों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कार्यस्थल में कोई बड़ी उपलब्धि इस दौरान मिल सकती है। निवेश के लिए समय अच्छा दिखाई दे रहा है। (यह भी पढ़ें- Rashifal 2022: राशिफल 2022 के अनुसार सभी राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये नया साल, जानिए)