Karwa Chauth 2020 Moonrise Time Today: करवा चौथ व्रत पति की लंबी उम्र के लिए किया जाता है। इस साल यह व्रत 4 नवंबर, बुधवार यानी आज किया जा रहा है। इस दिन व्रत रखकर सुहागन स्त्रियां माता पार्वती की उपासना करती हैं। साथ ही उनसे अखंड सौभाग्यवती का वरदान देने की प्रार्थना करती हैं।

करवा चौथ के व्रत (Karwa Chauth Vrat) को साल भर के सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन का व्रत निर्जला यानी बिना जल पीए किया जाता है। व्रती स्त्रियां चंद्रोदय होने के बाद चंद्रमा की उपासना कर ही भोजन ग्रहण कर पाती हैं। करवा चौथ की इस परंपरा की वजह से ही कई सुहागन स्त्रियों को इस दिन चंद्रोदय का इंतजार रहता हैं।

इसलिए इस दिन कई सुहागन स्त्रियां चंद्रोदय का समय जानना चाहती हैं। आपको बता दें कि देश के लगभग हर एक राज्य में चंद्रोदय के समय में थोड़ा परिवर्तन रहता है। करवा चौथ स्पेशल स्टोरी में जानिए विभिन्न राज्यों में चंद्रोदय का समय –

करवा चौथ चंद्रोदय का समय (Karwa Chauth Chand Nikalne Ka Time)
बिहार – शाम 07 बजकर 46 मिनट पर
लखनऊ – शाम 08 बजकर 01 मिनट पर
कानपुर – शाम 08 बजकर 04 मिनट पर
मुरादाबाद – शाम 08 बजकर 05 मिनट पर

यमुनानगर, हरियाणा – शाम 08 बजकर 08 मिनट पर
गाजियाबाद – शाम 08 बजकर 11 मिनट पर
लुधियाना – शाम 08 बजकर 12 मिनट पर
दिल्ली – शाम 8 बजकर 12 मिनट पर

मध्य प्रदेश – शाम 08 बजकर 32 मिनट पर
भिवानी – शाम 08 बजकर 16 मिनट पर
मुंबई – शाम 08 बजकर 52 मिनट पर
कोलकाता – शाम 07 बजकर 40 मिनट पर