Karwa Chauth 2020 Moon Rise Time Today, Puja Timings: करवा चौथ का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए किया जाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत किया जाता है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के मुताबिक साल 2020 में करवा चौथ का व्रत 4 नवंबर, बुधवार को किया जा रहा है।
ऐसी मान्यता है कि जो स्त्री सच्चे मन से मां पार्वती को नमन कर अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है उसे अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान प्राप्त होता है। बताया जाता है कि यह व्रत अत्यंत प्रभावशाली और परम पावन है। कहते हैं कि जो पतिव्रता स्त्रियों करवा चौथ का व्रत रखती हैं उनका व्रत इतना अधिक प्रभावशाली होता है कि वह हर दम व्रती स्त्रियों के पतियों की रक्षा करता है।
माना जाता है कि जो इस दिन व्रत रखती हैं उनके पति के प्राणों की रक्षा स्वयं करवा माता रखती हैं। देश के कई क्षेत्रों में पार्वती माता को करवा माता कहा जाता है। करवा चौथ का व्रत उत्तर भारत और उत्तर-पूर्व भारत में अत्यंत प्रसिद्ध है। भारत के इस हिस्से की सभी महिलाएं पूर्ण श्रद्धा से इस व्रत को रखती हैं साथ ही अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।
मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से ना केवल पति की लंबी उम्र होती है बल्कि स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहता है। करवा चौथ का व्रत तब पूर्ण माना जाता है जब चौथ का चंद्रमा देखा जाए और उसकी आराधना की जाए। देशभर के सभी राज्यों में अलग-अलग समय पर चंद्रोदय होगा।
करवा चौथ चंद्रोदय का समय (Karwa Chauth Chand Nikalne Ka Time)
दिल्ली – शाम 8 बजकर 12 मिनट पर
भिवानी – शाम 08 बजकर 16 मिनट पर
मुंबई – शाम 08 बजकर 52 मिनट पर
कोलकाता – शाम 07 बजकर 40 मिनट पर
बिहार – शाम 07 बजकर 46 मिनट पर
लखनऊ – शाम 08 बजकर 01 मिनट पर
कानपुर – शाम 08 बजकर 04 मिनट पर
मुरादाबाद – शाम 08 बजकर 05 मिनट पर
यमुनानगर, हरियाणा – शाम 08 बजकर 08 मिनट पर
गाजियाबाद – शाम 08 बजकर 11 मिनट पर
लुधियाना – शाम 08 बजकर 12 मिनट पर