Karwa Chauth 2020 Moon Rise Time Today, Puja Vidhi, Muhurat, Chand Nikalne Ka Samay Today/Tonight Live Updates: देशभर में आज धूमधाम से करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। आज के दिन व्रती स्त्रियां निर्जला व्रत रख अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं।
ऐसी मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत सच्ची निष्ठा से किया जाए तो माता पार्वती से सदा सौभाग्यवती रहने का वरदान प्राप्त होता है। इसलिए यह त्योहार उत्तर और उत्तर-पूर्व भारत के राज्यों में बहुत प्रसिद्ध है। करवा चौथ के व्रत को तभी पूर्ण माना जाता है जब इस दिन चंद्र दर्शन कर चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाए और उसकी उपासना की जाए।
इसलिए इस दिन चंद्रोदय का महत्व बहुत अधिक हो जाता है। व्रती स्त्रियां इस दिन बहुत बेसब्री से चंद्रमा का इंतजार करती हैं। इसलिए ही इस दिन चंद्रोदय का समय जरूर देखा जाता है। कई स्त्रियां जो पहली बार करवा चौथ का व्रत रखती हैं उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं होता है कि करवा चौथ की शाम चंद्रमा अक्सर देर से उदित होता है और वह बार-बार खुले आसमान के नीचे जाकर चंद्र दर्शन का इंतजार करती रहती हैं। ऐसे में कई खगोल शास्त्र के जानकार चंद्रोदय का समय बताते हैं।
बताया जाता है कि भारत के सभी राज्यों में चंद्रमा अलग-अलग समय पर उदित होता है। इस समय में बहुत अधिक परिवर्तन नहीं होता है। 2 से 3 मिनट के फर्क से भारत के सभी राज्यों में चंद्रोदय होता है। माना जा रहा है कि इस साल चंद्रमा व्रती स्त्रियों को बहुत अधिक इंतजार नहीं करवाएगा। इस साल 8 बजकर 30 मिनट तक देश के लगभग सभी राज्यों में चंद्र दर्शन हो जाएगा।
करवा चौथ चंद्रोदय का समय (Karwa Chauth Chand Nikalne Ka Time)
लखनऊ – शाम 08 बजकर 01 मिनट पर
मुरादाबाद – शाम 08 बजकर 05 मिनट पर
कानपुर – शाम 08 बजकर 04 मिनट पर
गाजियाबाद – शाम 08 बजकर 11 मिनट पर
कोलकाता – शाम 07 बजकर 40 मिनट पर
मुंबई – शाम 08 बजकर 52 मिनट पर
दिल्ली – शाम 8 बजकर 12 मिनट पर
भिवानी – शाम 08 बजकर 16 मिनट पर
बिहार – शाम 07 बजकर 46 मिनट पर
यमुनानगर, हरियाणा – शाम 08 बजकर 08 मिनट पर
लुधियाना – शाम 08 बजकर 12 मिनट पर