Karwa Chauth 2019 MP3, Video Songs, Gane, Geet: सुहागिन महिलाओं को सौभाग्य का वरदान देने वाला करवा चौथ व्रत आज है। बताया जा रहा है कि इस साल का करवा चौथ बेहद खास है। दरअसल, इस बार रोहिणी नक्षत्र के साथ मंगल का योग होना करवा चौथ को अधिक मंगलकारी बना रहा है। ऐसा योग 70 साल बाद आया है। करवा चौथ भारत के पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मुख्य रूप से मनाया जाता है। इस दिन महिला अपने पति के लिए निर्जला व्रत रखती है और चांद निकलने के बाद ही वह अन्न-जल ग्रहण करती है। इस व्रत का महत्व बॉलीवुड में भी काफी हद तक भुनाया गया है। हिंदी सिनेमा में ऐसी तमाम फिल्में हैं जिनमें करवा चौथ का व्रत दिखाया गया है। बहरहाल, यहां हम आपको करवा चौथ से संबंधति गानों के बारे में बता रहे हैं। तो आइए डालते हैं बॉलीवुड के करवा चौथ स्पेशल गानों पर एक नजर।
करवा चौथ व्रत पूजा का मुहूर्त, विधि, चांद निकलने का समय जानें यहां
Ghar aaja Pardesi
फिल्म दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे (DDLJ) का सॉन्ग घर आजा परदेशी तेरा देश बुलाए रे। फिल्म में यह गाना सबसे पहले आता है।
Bole Chudiyan
फिल्म कभी खुशी कभी गम का गाना लेजा लेजा करवा चौथ की पूजने के दौरान गाया जाता है, जिसमें अमिताभ के लिए जया, शाहरुख के लिए काजोल करवा व्रत की पूजा करतीं नजर आती हैं।
करवा चौथ व्रत में छलनी से क्यों देखा जाता है चांद, जानिए
फिल्म शाहरुख और अनुष्का शर्मा है। इस गाने में भी करवा चौथ की झलक देखने को मिलती है।
chand chupa badal mein
1992 में आई फिल्म हम दिल दे चुके सनम में चांद छुपा बादल में ऐश्वर्या राय, सलमान के लिए व्रत करती हैं लेकिन बाद में उनकी शादी अजय से हो जाती है।
1993 में आई फिल्म आशिक अवारा में चांद और पिया का गाना भी काफी फेमस है। गाने को साधना सरगम ने गाया है, जिसे लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने म्यूजिक दिया था। फिल्म की लिरिक्स आनंद बक्शी से लिखी थी।
1964 में आई फिल्म बहू-बेटी का यह गाना भी उस दौर में काफी फेमस हुआ था। यह गाना 70 और 80 के दशक तक काफी चला।
Agar tum Mil jao
फिल्म जहर के इस गाने में इमरान हाशमी के लिए समिता शेट्टी करवा चौथ के चांद को देखती नजर आती हैं। यह गाना काफी पसंद किया जाता है।
Saajan Saajan Teri Dulhan
फिल्म आरजू में माधुरी दीक्षित, सैफ अली खान के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। गाने में माधुरी एक ट्रेडिशनल अवतार में करवा चौथ की पूजा के लिए परफोर्म करतीं दिखती हैं।
Mera Mahi
फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के में ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन के लिए करनवा चौथ का व्रत रखती हैं। गाने को काफी पसंद किया गया था।