ज्योतिष विद्या के अनुसार हर ग्रह को एक विशेष रत्न प्रदर्शित करता है। अपनी राशि के अनुसार रत्न पहनने से कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभाव में कमी आ जाती है। यदि आपकी कुंडली पर शनि देव का प्रकोप है और किसी भी तरह से आपका कोई काम नहीं बन पा रहा है तो आपकी कुंडली की सभी दशाओं को देखने के बाद नीलम रत्न पहनना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आज हम विशेषकर कर्क राशि के लिए क्या शुभ रत्न हो सकता है उसपर बात करने वाले हैं। उन्हें किसी भी तरह का रत्न धारण करने से पहले कुछ विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए।
कर्क राशि वालों का स्वभाव गर्म माना जाता है। इसलिए उनके लिए नीलम पहनना भी शुभ हो सकता है। रत्नों को पहनना इसलिए भी शुभ होता है क्योंकि ग्रहों के बुरे प्रभाव के कारण मनुष्य को जीवन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वैसे तो ग्रहों की शांति के लिए कई उपाय बताये जाते हैं लेकिन सबसे आसान तरीका होता है रत्नों को धारण करना। जब कर्क राशि की बात की जाती है तो माना जाता है कि इस राशि वाले लोगों को बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है जिसके कारण वो अपने बने-बनाए काम बिगाड़ लेते हैं।
कर्क राशि के लोग वैसे तो बहुत बुद्धिमान होते हैं पर ये थोड़ा जिद्दी स्वभाव के होते हैं। अपने जिद्दी स्वभाव के कारण ही कभी-कभी इन्हें नुकसान भी उठाना पड़ जाता है। कर्क राशि के जातकों को मोती पहनना चाहिए इससे इन्हे लाभ होगा, यह रत्न मन के विचारों को नियंत्रित कर उसे शांति प्रदान करता है। मोती एक ऐसा रत्न है जिसकी प्रवृत्ति ठंडी होती है और उसे चांदी में पहनने से दिमाग को ठंडक मिलती है। जिससे क्रोध कम आता है और व्यक्ति समझदारी से काम करता है।