Kapur Ke Fayde: हिंदू धर्म में कपूर का धार्मिक महत्व होता है। इसे पूजा पाठ में विशेष तौर पर प्रयोग किया जाता है। कपूर काम्फोर लौरेल नामक पेड़ की लकड़ियों से प्राप्त होता है। कपूर कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को भी दूर करने का काम करता है। कहते हैं कि इसके प्रयोग से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार कपुर से जुड़े कुछ उपाय ऐसे बताए गए हैं जिन्हें करने से अचानक से धन की प्राप्ति होने लगती है।
ज्योतिष शास्त्र अनुसार अगर गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रख दें और फिर शाम के समय उसे फूल सहित जलाकर मां दुर्गा को चढ़ा दें। तो ऐसा करने से अचानक से धन की प्राप्ति होने लगती है। मान्यता है कि इस उपाय को करने से रुका हुआ धन भी वापस मिल जाता है। यह कार्य कम से कम 43 दिन तक लगातार करें।
आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए रात के समय रसोई का कार्य पूरा करने के बाद एक चांदी की कटोरी में लौंग और कपूर जला लें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर परिवार में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती।
घर में सुख समृद्धि बनी रहे इसके लिए सुबह-शाम पूजा के दौरान कपूर जलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन के कई कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। घर में खुशनुमा माहौल बना रहे इसके लिए सुबह-शाम कपूर को घी में भिगोकर जलाना चाहिए। मान्यता है कि इससे घर परिवार के लोगों के तरक्की के मार्ग खुल जाते हैं।
भाग्य में वृद्धि के लिए सबुह कपूर के तेल की कुछ बूंदे पानी में डाल दें। फिर उस पानी से खुद नहाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से भाग्य में वृद्धि होती है। अगर आपकी कुंडली में पितृ दोष या कालसर्प दोष है तो कपूर को घी में डुबोकर सुबह-शाम जलाएं ऐसा करने से वास्तु दोष भी दूर होने की मान्यता है। (यह भी पढ़ें- सावन में इन उपायों को करने से नौकरी और बिजनेस से जुड़ी दिक्कतें दूर होने की है मान्यता)
आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद कपूर जलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से डर और भय से भी मुक्ति मिलती है। अगर किसी की शादी में दिक्कतें आ रही हैं तो 36 लौंग के साथ 6 कपूर के टुकड़े लें और इसमें हल्दी और चावल भी मिला लें। ऐसा करने के बाद मां दुर्गा का पाठ करते समय हवन में आहुतियां भी दें। मान्यता है कि ऐसा करने से जल्द ही शादी के योग बनने लगते हैं।
बुद्धि को तेज करने के लिए बुधवार के दिन हरा कपड़ा, कांसे का बर्तन एवं थोड़ा कपूर दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से दिमाग तेज होता है।