Vastu tips: ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में कपूर के कई महत्व और फायदे बताए गए हैं। मान्यता है कि पूजा के बाद कपूर से आरती करने पर भगवान प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं कपूर के कई उपाय भी बताए गए हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से धन आदि लाभ होता है। आइए जानते हैं कि वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में कपूर के क्या महत्व बताए गए हैं।
जेब में कपूर रखने के फायदे (Benefits of Kapoor)
वास्तु शास्त्र के अनुसार जेब में कपूर रखने के कई फायदे होते हैं। इससे सकारात्मक ऊर्जा आती है और मन भी शांत रहता है। वहीं यह भी मान्यता है कि जेब में कपूर रखने से चेहरे की चमक बढ़ती है और वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहता है। वहीं जेब में कपूर रखने से आपसी संबंध भी मजबूत होने की मान्यता है। आर्थिक संकट दूर होता है और परेशानियों से भी छुटकारा मिलने की मान्यता है।
कपूर के उपाय (Kapoor ke Upay)
गुलाब के फूल में कपूर रखकर शाम के समय पूजा करने के बाद मां दुर्गा को चढ़ा दें। मान्यता है कि इससे अचानक धन लाभ हो सकता है। वहीं अगर पैसा फंस हुआ है, तो यह उपाय करने से मिलने की मान्यता है। यह उपाय 43 दिनों तक जरूर करना चाहिए। वहीं यह भी कहा जाता है कि घर में सुबह, शाम और रात के समय कपूर को घी में डालकर जलाने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।
पूजा में कपूर का महत्व (Importance of Kapoor)
कपूर को शांति का प्रतीक माना जाता है। पूजा में इसे जलाने पर भगवान के प्रसन्न होने की मान्यता है। वहीं इसे जलाने पर घर से नकारात्मक ऊर्जा चली जाती है। साथ ही घर में शांति का माहौल बना रहता है।