Kanya Rashi December 2019, Kanya Monthly Rashifal (Virgo Monthly Horoscope), कन्या मासिक राशिफल December 2019: कन्या राशि वाले हर कार्य को सोच समझकर करते हैं। आप किसी भी कार्य को पूरा करके ही मानते हैं। थोड़े शक्की मिजाज के होते हैं। किसी पर जल्दी विश्वास नहीं कर पाते। आप अपनी लाइफ में बड़े निर्णय लेने से थोड़ा झिझकते हैं जिस कारण कई बार व्यापार में हानि भी देखने को मिल जाती है। लेकिन दिसंबर के महीने में आप अपने स्वभाव में कुछ परिवर्तन लाने की कोशिश करेंगे। आपका करियर एक नई दिशा की ओर जा सकता है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिसंबर का पूरा महीना…
सामान्य: आप दिसंबर माह में अपने रूके हुए कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। धर्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ सकती है। मन शांत रहेगा। माता-पिता का भरपूर साथ मिलने वाला है। वित्त स्थिति में पहले से ज्यादा सुधार आयेगा। लेकिन कर्जे लेने से बचना होगा। मित्रों के साथ संबंध काफी मधुर रहेंगे। प्यार का इजहार कोई आपसे कर सकता है। जाने अनजाने किसी का भी दिन न दुखांए। कोई भी कार्य आप साहस और उत्साह के साथ करेंगे तो सफलता हासिल होगी।
आर्थिक- आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। धार्मिक कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं। नई नौकरी के ऑफर प्राप्त होंगे। लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। किसी सगे-संबंधी की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। लंबी यात्राओं पर धन खर्च करने से बचें।
स्वास्थ्य- जोड़ों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। किसी गंभीर रोग की चपेट में आ सकेत हैं। अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। ज्यादा परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
प्रेम- प्यार में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। धोखा मिलने के आसार हैं। अपने करीबी रिश्तों को अपने सारे भेद न बताएं। नए लव रिलेशन बनाने से इस माह बचें। विवाह की बात करने के लिए अभी उचित समय नहीं आया है। दांपत्य जीवन में परिवार के किसी सदस्य के कारण झगड़ा हो सकता है। आपसी समझ से कोई भी निर्णय लें।
उपाय: भगवान गणेश की अराधना करें। बुधवार को पढ़ाई लिखाई की वस्तुओं का दान भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको अपने कार्यों में सफलता हासिल होगी।