Guru Vakri 2021: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रहों का राशि परिवर्तन जितना महत्वपूर्ण माना जाता है उसी तरह ग्रहों का वक्री होना भी महत्व रखता है। जब भी कोई ग्रह वक्री होता है तो उसकी गति धीमी हो जाती है जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। 20 जून से गुरु कुंभ राशि में वक्री हो गये हैं जिसे गुरु की उल्टी चाल शुरू होना भी कहते हैं और 14 सितंबर तक गुरु इसी स्थिति में रहेंगे। जानिए इस ग्रह के वक्री होने का किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ रहा है।

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल है। इस अवधि में आपको बहुत संघर्ष करना पड़ सकता है लेकिन अच्छे परिणाम मिलने की भी संभावना है। आपको अपनी वाणी और शब्दों पर ध्यान देना होगा। कारोबारियों को इस दौरान लाभ मिलने की पूरी संभावना है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। आपके सुखों में वृद्धि होगी।

कन्या राशि: इस गोचर के दौरान कन्या राशि के जातक अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और कहीं न कहीं से धन लाभ होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- इन 2 राशि के जातक शनि ढैय्या से हैं पीड़ित, देखें कहीं आपकी राशि भी तो इसमें शामिल नहीं?

वृश्चिक राशि: आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए भाग्यशाली रहेगा और आप अपने प्रयासों से सफलता भी अर्जित करेंगे। प्रॉपर्टी और वाहन का सुख मिल सकता है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिवार वालों के साथ सुखमय समय व्यतीत करेंगे। यह भी पढ़ें- प्रतिभासंपन्न होते हैं इस मूलांक वाले, लाइफ में खूब करते हैं तरक्की, दुनिया के सबके अमीर व्यक्ति Jeff Bezos का भी यही है मूलांक

धनु राशि: समाजिक और पेशेवर जीवन में आपके प्रयास सफल होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक रूप से समय अच्छा रहेग। आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति कर सकेंगे। मकान या वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। यह भी पढ़ें- Chanakya Niti For Women: इस 4 मामलों में पुरुषों से कई गुना आगे होती हैं महिलाएं

मीन राशि: इस राशि के जातकों के लिए समय काफी फायदेमंद साबित होगा। किसी न किसी चीज से लाभ मिलने के आसार रहेंगे। मीन राशि के जातक निडर होंगे और हर स्थिति का मजबूती से सामना करेंगे। दुश्मनों पर आपको विजय प्राप्त होगी।