July Monthly Horoscope 2021: जुलाई का महीना आरंभ होने जा रहा है। ज्योतिषशास्त्र की दृष्टि से ये महीना काफी खास होने वाला है। इस महीने 4 बड़े ग्रह अपना स्थान बदलने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशि वालों की लाइफ पर पड़ेगा। 7 जुलाई को बुध मिथुन राशि में, 16 जुलाई को सूर्य कर्क में, 17 जुलाई को शुक्र सिंह राशि में और 20 जुलाई को मंगल सिंह राशि में प्रवेश कर जायेंगे। जानिए सभी राशियों के लिए जुलाई महीना कैसा रहेगा?

मेष राशिफल- इस महीने नौकरी में बदलाव की संभावना है। साझेदारी के काम में मुनाफा होगा। कार्यक्षेत्र पर कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। जॉब से सम्बन्धित योजनाएं सफल होंगी। सेहत के लिहाज से ये महीना उतना अच्छा दिखाई नहीं दे रहा है।

वृष राशिफल- सेहत का खास ख्याल रखें। वाणी में कटुता आएगी। चाहने वालों से दूरी बढ़ सकती है। माता-पिता की सेहत से संबंधित कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। बिजनेस के लिए महीना अच्छा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी की संभावना है।

मिथुन राशिफल- मित्र की सहायता से कोई बड़ा काम कर सकते हैं। करियर में तरक्की के आसार रहेंगे। लंबी यात्रा से लाभ मिलेगा। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा इस महीने आप पर बनती दिखाई दे रही है।

कर्क राशिफल- बिजनेस में नए अवसरों की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। छात्रों के लिए ये महीना शानदार साबित होगा। जमीन या मकान की खरीदारी कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। यह भी पढ़ें- बुध का राशि परिवर्तन, इन 4 राशि वालों को करियर में रहना होगा सतर्क, धन हानि होने की आशंका

सिंह राशिफल- नौकरी में कई बड़े बदलाव होने की संभावना है। इस महीने शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। काम की अधिकता रहेगी। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशिफल- व्यवसाय में कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। किसी के सहयोग से रुका हुआ धन भी प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। बैंकिंग व मीडिया जॉब से जुड़े लोगों को इस महीने करियर में सफलता प्राप्त होगी।

तुला राशिफल- ये महीना आपके लिए थोड़ा तनाव भरा रह सकता है। लव लाइफ में परेशानी रहेंगी। माता की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंदी आपका काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। यह भी पढ़ें- देव गुरु बृहस्पति की कृपा से इस मूलांक वाले लाइफ में खूब करते हैं तरक्की, Jeff Bezos भी इसी मूलांक में जन्मे हैं

वृश्चिक राशिफल- इस महीने एक अलग ही उत्साह रहेगा। आप अपने सभी रूके हुए कार्यों को पूर्ण करने की कोशिश करेंगे। माता पिता की सेहत अच्छी रहेगी। छात्रों के लिए ये महीना अच्छे परिणाम लेकर आया है। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें।

धनु राशिफल- शिक्षा व जॉब में सफलता प्राप्त होगी। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए भी ये महीना लाभकारी दिखाई दे रहा है। वाद-विवाद से बचें। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।

मकर राशिफल- किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार से इस महीने संबंध खराब हो सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम बरतने की जरूरत होगी। भाग्य का साथ कम ही मिलता दिखाई दे रहा है। कठिन परिश्रम से ही सफलता हासिल होगी।

कुम्भ राशिफल- लव लाइफ के लिए ये महीना शानदार रहेगा। पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। शादी के शुभ योग भी बनते दिखाई दे रहे हैं। गुस्से पर काबू रखें नहीं तो कोई बड़ा नुकसान हो सकता है।

मीन राशिफल- आपके लिए ये महीना मिला-जुला दिखाई दे रहा है। कभी लाभ तो कभी हानि होने की संभावना रहेगी। किसी से भी लड़ाई झगड़ा करने से बचें।