Jaya Kishori Motivational Speech: भारत की प्रसिद्ध कथावाचकों में से एक हैं जया किशोरी। ये अपनी कथाओं, भजनों और साथ ही मोटिवेशनल स्पीच के लिए भी जानी जाती हैं। जया किशोरी सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से प्रेरणादायक बातें वीडियो के जरिए शेयर करती रहती हैं। जया किशोरी ने बताया कि व्यक्ति में कौन से गुण होने पर धन खुद ब खुद पीछे पीछे चले आता है…

कथा के दौरान जया किशोरी कहती हैं कि विद्या वही अच्छी जो आपको विनम्र बनाए। ज्ञान, विद्या या कोई कला यदि सीखने से आपके अंदर अहंकार आ जाए तो वो कला, ज्ञान या विद्या किसी काम की नहीं। वो जीवन में आपको भले ही आगे बढ़ा दें लेकिन एक व्यक्ति के अनुसार आप कभी भी एक अच्छे पात्र नहीं बन पाएंगे। अच्छे पात्र नहीं बनोगे तो लंबी सफलता कभी नहीं मिलेगी हालांकि कुछ समय की सफलता मिल सकती है। लेकिन जीवन भर की सफलता आपको कभी नहीं मिलेगी।

तो विद्या वही अच्छी जो आपको विनम्र बनाए। विनम्र होंगे तो आप अच्छे पात्र बनेंगे। इससे आप अच्छे व्यक्ति बनेंगे और हर चीज सोच समझकर करेंगे। दूसरों को सुनेंगे और आपके मन में दया होगी। अच्छे पात्र होंगे तो धन अपने आप आपके पीछे आएगा। धन के पीछे भागोगे तो गलत पात्र बन जाओगे और अगर अच्छे पात्र बनने के पीछे भागोगे तो धन अपने आप पीछे आएगा। लेकिन इसमें थोड़ा समय लगेगा।

जया किशोरी आगे कहती हैं कि शॉर्टकट अपनाते हो तो उन्नति भी कुछ ही समय के लिए आती है। लंबा रास्ता अपनाओगे, अच्छे मार्ग पर चलोगे और अच्छे कार्य करोगे तो भले ही उन्नति देर से होगी पर अच्छी होगी। धन का दुरुपयोग न करके उसे अच्छे कार्य में लगाना चाहिए। धर्म के कार्य करें और सेवा करें। धर्म के कार्य में आगे रहोगे तो जयजयकार जरूर होगी।