इस जन्माष्टमी (Janmashtami 2019) कान्हा के भोजपुरी गानों की धूम मची हुई है। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Song) का ‘बंशी की धुन सुनके’ सॉन्ग सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस गाने की बढ़ती डिमांड को देखते हुए इसका रिमिक्स भी तैयार कर दिया गया। जिसे कुछ ही समय में देखने वालों की संख्या लाखों में पहुंच चुकी है। इसके अलावा भोजपुरी सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh), अक्षरा सिंह (Akshara Singh), समर सिंह और अनु दुबे के गानों को भी जन्माष्टमी पर खूब पसंद किया जा रहा है। यहां देंखे जन्माष्टमी के सुपरहिट भोजपुरी गानों की लिस्ट…

1. यूट्यूब पर भोजपुरी जन्माष्टमी गीतों (Bhojpuri Janmashtami Songs 2019) की तलाश करने पर सबसे टॉप पर खेसारी लाल यादव का ‘बंशी की धुन सुनके गाने’ का रिमिक्स नजर आ रहा है। हालांकि खेसारी का ये गाना नया नहीं है लेकिन इस साल आये सभी भोजपुरी गानों को इसने कड़ी टक्कर दी है। आप भी देखिए इस जोश से भरे गाने को…

2. जन्माष्टमी स्पेशल सॉन्ग के तहत गायक समर सिंह का गाना ‘माखन चोरावे केहू के घरे जन जईहा’ काफी पोपुलर हो रहा है। यह गाना माखन चोरावे केहू के घरे जन जईहा अल्बम का है जिसे सिंगर समर सिंह ने गाया है। इसा गाने को संगीत दिया है राज गाजीपुरी ने और गाने को लिखा है आलोक यादव ने। यह गाना यू-ट्यूब पर 16 अगस्त को रिलीज किया गया है…

3. जन्माष्टमी के मौके पर यूट्यूब पर पवन सिंह (Pawan Singh) का जन्माष्टमी स्पेशल भोजपुरी गाना ‘तुही तो मेरी जान है राधा’ (Tu Hi to Meri Jaan He Radha) भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

4. भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का के कृष्ण पर बने गाने को भी काफी पसंद किया जा रहा है। जन्‍माष्‍टमी के अवसर पर अक्षरा सिंह कृष्ण भजन ‘ले गइल बा जान कन्हैया बंशी बजाके’ खूब वायरल हो रहा है।

5. भोजपुरी सिंगर अनु दुबे (Bhojpuri singer anu dubey) का गाना ‘कृष्ण जी के हाथ में बेरउवा शोभे’ (Krishna Ji Ke Hath Me Berauwa Shobhe) खूब वायरल हो रहा है। इस भोजपुरी वीडियो (Bhojpuri Video) में अनु दुबे भगवान कृष्‍ण के बाल रूप के साथ नजर आ रही हैं। यह गाना 19 अगस्‍त को अपलोड किया गया है।

जन्माष्टमी पर कृष्ण के भजन और गाने खूब सुने जाते हैं। हर कोई कान्हा की भक्ति के रंग में रंगा नजर आता है। आप भोजपुरी के इन गानों के साथ कृष्ण जन्माष्टमी के त्यौहार को खास बना सकते हैं।