Krishna janmashtami song: जन्माष्टमी का त्यौहार आने में अब कुछ ही दिन का समय बचा है। साल 2019 में कृष्ण भगवान (Lord krishna) का जन्म दिवस 23 और 24 अगस्त को मनाया जायेगा। कृष्ण भगवान के जन्म दिवस को भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाते हैं। इस दिन हर कोई कृष्ण की भक्ति में रंगा हुआ नजर आता है। जन्माष्टमी के मौके पर कृष्ण भगवान के गीतों की भी काफी डिमांड रहती है। लोगों की इसी जरूरत को समझते हुए भोजपुरी इंडस्ट्री से एक नया भोजपुरी जन्माष्टमी सॉन्ग (janmashtami bhojpuri song 2019) आ गया है। जिस गाने के बोल हैं ‘माखन चोरावे केहू के घरे जन जईहा’। इस गाने को आये अभी कुछ ही दिन हुए है लेकिन इसे देखने वालों का आंकड़ा 351323 तक पहुंच चुका है। और लोग इस गाने को बार-बार देख रहे हैं।

इस गाने को समर सिंह द्वारा गाया गया है। कुछ ही दिनों में ये जन्माष्टमी सॉन्ग (Samar Singh Janmashtami Special Song) लोगों की पसंद बन चुका है। ये गीत श्री कृष्ण भगवान के बालपन  की कहानी पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह माखन चोर श्री कृष्ण लोगों के घरों से माखन चुराते हैं और सभी की मटकियां भी फोड़ देते हैं। कृष्ण की इस हरकत से परेशान लोग उनकी माता यशोदा से शिकायत करते हैं और कहते हैं, कि तेरा कान्हा चोर है। जिसे सुनकर माता यशोदा परेशान हो जाती है और कान्हा को बुलाकर किस भाव से वो समझाती हैं यही इस गाने में बताया गया है। आप भी सुनिए साल 2019 के इस जन्माष्टमी भोजपुरी गीत को…

आपको बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री किसी भी इवेंट या त्यौहार पर कोई भी गाना बनाने से पीछे नहीं हटती। बीते सावन के महीने पर भी बोलबम नाम से कई गाने बनाए गये। जो काफी पॉपुलर हुए। सावन के सबसे ज्यादा सुपरहिट गाने खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और गुजन सिंह के रहे। जिसे देखने वालों की संख्या लाखों के पार रही।