Krishna Janmashtami Song: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व आने में कुछ ही दिनों का समय बचा है। इस बार ये त्यौहार कुछ जगहों पर 23 अगस्त को तो कुछ इलाकों में 24 अगस्त के दिन मनाया जायेगा। भारत में भगवान कृष्ण के जन्म दिवस को हिंदू धर्म के लोगों द्वारा बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। इस खास मौके पर कृष्ण भक्तों को भक्तिमय गानों की तलाश रहती है, जिन पर वो झूम सकें। इसलिए लोगों ने इंटरनेट पर इस खास पर्व से संबंधित गानों की सर्च भी शुरु कर दी है। आपको बता दें कि कृष्ण जन्माष्टमी (janmashtami) पर पिछले साल आया भोजपुरी सॉन्ग ‘मुरली की धुन सुनके’ ( Murli Ke Dhun Sunke ) जबरदस्त सुपरहिट साबित हुआ था। इस गाने को भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (khesari lal yadav) पमेला जैन और खुशबू जैन द्वारा गाया गया था।
ये गाना एल्बम ‘खेसारी के प्रेम रोग भइल – प्रेमरोग’ का है। इस गाने के बोल प्यारेलाल यादव ने लिखे हैं। यूट्यूब पर इस गाने को देखने वालों की संख्या लाखों में पहुंच चुकी है। साल 2018 में आये इस गाने का जलवा अभी तक बरकरार है। आप भी सुनिए खेसारी लाल यादव का ये सुपरहिट कृष्ण सॉन्ग (krishna song)…
खेसारी लाल यादव भारत के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं। किसी भी इवेंट पर खेसारी लाल यादव कोई भी गाना बनाने से पीछे नहीं हटते हैं। बीते सावन के महीने में भी खेसारी लाल ने एक से एक बोल बम गीतों द्वारा सभी लोगों का मनोरंजन किया। इंटरनेट पर इनके सावन के भोजपुरी गीतों को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। वैसे तो इस भोजपुरी स्टार के द्वारा कई बोल बम गीत बनाए गए लेकिन इनमें Saradiya Ho Jayi Ae Raja गाना सबसे सुपरहिट साबित हुआ। इस गाने को अब तक 13 मिलियन लोगों द्वारा देखा जा चुका है। दूसरा बोल बम गाना जिसे देखने वालों का आंकड़ा 5 मिलियन के पार पहुंच चुका है वो है बोलबम से चुड़िया लेले सॉन्ग।