Shani 2022: ढाई साल बाद शनि अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। 29 अप्रैल 2022 में शनि मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के इस राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन इस गोचर से मुख्य रूप से 8 राशि वाले प्रभावित होंगे। ये 8 राशियां हैं मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन। नये साल में इन राशि वालों को शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) और शनि ढैय्या (Shani Dhaiya) का सामना करना पड़ेगा। जानिए किस राशि वालों को शनि नव वर्ष में नहीं करेंगे परेशान।

नए साल 2022 की शुरुआत से लेकर 29 अप्रैल तक शनि मकर राशि में रहेंगे। इस अवधि में धनु, मकर और कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती रहेगी। वहीं मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या। 29 अप्रैल 2022 से लेकर 12 जुलाई 2022 तक शनि कुंभ राशि में रहेंगे। इस अवधि में मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि साढ़े साती रहेगी और कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि ढैय्या। फिर 12 जुलाई 2022 से लेकर 17 जनवरी 2023 तक शनि मकर राशि में रहेंगे इस दौरान मकर, कुंभ और धनु वालों पर शनि साढ़े साती रहेगी। जबकि मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या रहेगी। 2022 में मेष, वृषभ, सिंह और कन्या राशि वालों पर न तो शनि ढैय्या रहेगी और न ही शनि साढ़े साती।

अधिकतर लोग इस चीज को लेकर कन्फ्यूज हैं कि शनि 2022 में दो बार राशि क्यों बदल रहे हैं। जबकि शनि का राशि परिवर्तन तो ढाई साल में एक बार ही होता है। तो आपको बता दें कि इस साल शनि का राशि परिवर्तन सामान्य प्रक्रिया के तहत तो एक बार ही होगा लेकिन राशि बदलने के कुछ दिन बाद शनि वक्री हो जायेंगे। अपनी वक्री चाल चलते हुए शनि एक बार फिर से अपनी पिछ्ली राशि मकर में गोचर करने लगेंगे। फिर मार्गी होने के बाद अपनी गोचर राशि कुंभ में वापस आ जायेंगे। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष: इन 4 राशि के लोग लग्‍जरी लाइफ जीने के होते हैं शौकीन, इनके पास धन-दौलत की नहीं होती कमी)

शनि 29 मार्च 2025 तक कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे और इसके बाद मीन राशि में गोचर शुरू कर देंगे। शनि को अपना राशि चक्र पूरा करने में 30 साल का समय लगता है। (यह भी पढ़ें- Capricorn Horoscope (Makar Rashi) 2022: मकर राशि वालों पर रहेगी शनि साढ़े साती, नये साल में इन चीजों को लेकर रहें सतर्क)