Shani Dhaiya Next 10 Years: जब भी शनि का राशि परिवर्तन होता है किन्हीं 3 राशियों पर शनि साढ़े साती शुरू हो जाती है तो वहीं दो राशियों पर शनि ढैय्या। ज्योतिष अनुसार शनि की ये दोनों ही दशा काफी अहम मानी जाती है। जिसका गहरा प्रभाव मानव जीवन पर देखने को मिलता है। कहते हैं अगर शनि कुंडली में मजबूत स्थिति में विराजमान हैं तो शनि की महादशा के दौरान काफी शुभ फल प्राप्त होंगे लेकिन अगर शनि कमजोर हैं तो शनि की दशा बेहद ही कष्टदायी साबित होगी। जानिए अगले 10 साल शनि की क्या रहेगी स्थिति और कब किस राशि पर चलेगी शनि ढैय्या।
2022 से 2031 तक शनि की स्थिति:
24 जनवरी 2020 से 29 अप्रैल 2022 तक शनि मकर राशि में गोचर हैं। इस अवधि में मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या रहेगी।
29 अप्रैल 2022 से 12 जुलाई 2022 तक शनि कुंभ राशि में गोचर हैं। इस दौरान कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि ढैय्या रहेगी।
12 जुलाई 2022 से 17 जनवरी 2023 शनि मकर राशि में रहेंगे। मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या रहेगी।
17 जनवरी 2023 से 29 मार्च 2025 तक शनि कुंभ राशि में रहेंगे। कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि ढैय्या रहेगी।
29 मार्च 2025 से 3 जून 2027 तक शनि मीन राशि में रहेंगे। सिंह और धनु वालों पर शनि ढैय्या रहेगी।
3 जून 2027 से 20 अक्टूबर 2027 तक शनि मेष राशि में गोचर रहेंगे। कन्या और मकर वालों पर शनि ढैय्या रहेगी।
20 अक्टूबर 2027 से 23 फरवरी 2028 तक शनि मीन राशि में रहेंगे। सिंह और धनु वालों पर शनि ढैय्या रहेगी।
23 फरवरी 2028 से 8 अगस्त 2029 तक शनि मेष राशि में गोचर रहेंगे। कन्या और मकर वालों पर शनि ढैय्या रहेगी।
8 अगस्त 2029 से 5 अक्टूबर 2029 तक शनि वृषभ राशि में गोचर रहेंगे। तुला और कुंभ वालों पर शनि ढैय्या रहेगी।
5 अक्टूबर 2029 से 17 अप्रैल 2030 तक शनि मेष राशि में रहेंगे। कन्या और मकर वालों पर शनि ढैय्या रहेगी।
17 अप्रैल 2030 से 31 मई 2032 तक शनि वृषभ राशि में रहेंगे। तुला और कुंभ वालों पर शनि ढैय्या रहेगी। (यह भी पढ़ें- ज्योतिषशास्त्र अनुसार अपनी मेहनत से धनवान बनते हैं इन 3 राशि के लोग, होते हैं दूरदर्शी)
ये राशियां शनि ढैय्या से रहेंगी मुक्त: 2021 से लेकर 2031 तक 9 राशियों को शनि ढैय्या का सामना करना पड़ेगा। वहीं मीन, मेष और वृषभ वाले जातक इससे पूरी तरह मुक्त रहेंगे। बाकी अन्य राशियों पर कभी न कभी शनि ढैय्या रहेगी। (यह भी पढ़ें- इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां मानी जाती हैं बहुत तेज और स्मार्ट, बस ये होती है इनकी कमजोरी)