September Horoscope 2021: साल का नौवा महीना सितंबर शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय शेष बचा है। इस महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। 6 सितंबर को शुक्र तुला राशि में तो मंगल कन्या राशि में प्रवेश कर जायेंगे। 14 सितंबर को गुरु शनि की राशि मकर में वक्री अवस्था में प्रवेश करेंगे तो बुध का गोचर 22 सितंबर को होगा। सूर्य ग्रह 17 सितंबर को कन्या राशि में चले जायेंगे। जानिए ग्रह स्थिति के अनुसार किन राशियों के लिए सितंबर महीना रहने वाला है खास।
मेष राशि: करियर के लिहाज से सितंबर का महीना आपके लिए काफी बेहतर साबित हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आमदनी बढ़ने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। करियर में लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। चाहे नौकरी हो या व्यवसाय उन्नति मिलने की संभावना रहेगी।
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के करियर के लिहाज से भी सितंबर महीना काफी अच्छा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। नौकरी करने वाले जातकों को तरक्की मिल सकती है। आय में वृद्धि होने की संभावना है। खर्च बढ़ सकता है लेकिन इनकम बढ़ने के भी आसार रहेंगे। (यह भी पढ़ें- धनु, मकर और कुंभ वालों पर है शनि साढ़े साती, जानिए इनमें से किन्हें सबसे पहले मिलेगी मुक्ति)
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के करियर के लिए भी ये महीना अच्छा साबित होगा। आप हर चुनौतियों का अच्छे से सामना कर पायेंगे। आप जितनी मेहनत करेंगे उतनी ही सफलता मिलने की संभावना रहेगी। आय में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी की संभावना रहेगी। (यह भी पढ़ें- बुध ग्रह के प्रभाव से इन दो राशियों के लोग होते हैं सबसे बुद्धिमान, मेहनत से बन जाते हैं धनवान)
धनु राशि: सितंबर का महीना आपके लिए काफी अच्छा दिखाई दे रहा है। नौकरी में सफलता मिल सकती है। धन-धान्य में वृद्धि के योग बन रहे हैं। पुराने लंबित कार्यों को आप पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। ये महीना आपके लिए आनंद और सुख से भरपूर रहने की संभावना है।