Mangal Rashi Parivartan December 2021: मंगल मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। 5 दिसंबर को ये ग्रह अपनी ही राशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहा है। इस राशि मे मंगल की उपस्थिति 4 जनवरी 2022 तक रहेगी। इस गोचर का वैसे तो सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा लेकिन मुख्य रूप से 3 राशि वाले इससे प्रभावित होंगे। इन राशियों के जातकों को करियर में अच्छी खासी तरक्की मिलने की संभावना रहेगी। जानिए ये कौन सी 3 राशियां हैं।
मिथुन: इस राशि वालों के लिए मंगल का गोचर शुभ रहेगा। आपको अपनी मेहनत और प्रयासों का पूर्ण फल प्राप्त होगा। आप इस दौरान उत्साह और जोश से भरे रहेंगे। आपको अपनी मेहनत और प्रयासों का उचित फल प्राप्त होगा। नये व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। जो लोग पहले से ही बिजनेस कर रहे हैं उन्हें भी सफलता प्राप्त होने की संभावना है। इस दौरान दूसरों से राय लेने पर लाभ प्राप्त होगा। करियर में अच्छी खासी ग्रोथ देखने को मिलेगी। इस अवधि में धन-दौलत की कोई कमी नहीं रहेगी।
सिंह: इस राशि वालों के लिए भी ये गोचर लाभप्रद साबित होगा। नौकरी में प्रमोशन के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर आपकी छवि मजबूत होगी। नए-नए निवेशों से लाभ प्राप्त होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अपने को सक्षम महसूस करेंगे। धन संबंधी दिक्कतें दूर होंगी। कार्यस्थल पर आपके बॉस आपके काम की प्रशंसा करेंगे। प्रमोशन मिल सकता है। काम के चलते की गई यात्रा से धन लाभ के आसार रहेंगे। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष अनुसार दिसंबर में इन 4 राशि वालों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, धन-दौलत में वृद्धि के आसार)
कन्या: इस राशि वालों के लिए ये गोचर लाभप्रद साबित होगा। सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान आपका प्रदर्शन कार्यस्थल पर काफी अच्छा रहेगा। आपके काम की जमकर तारीफ होगी। नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। आर्थिक रूप से आप अपने को संपन्न महसूस करेंगे। (यह भी पढ़ें- 2022 Money Rashifal: ज्योतिष अनुसार नए साल में इस राशि वालों पर बरसेगा पैसा ही पैसा, मां लक्ष्मी की रहेगी विशेष कृपा)