2022 Rashifal In Hindi: साल 2022 आने में अब ज्यादा समय शेष नहीं बचा है। ये साल कई राशि वालों के लिए खास रहने की उम्मीद है। लेकिन मुख्य रूप से ये साल मंगल ग्रह के स्वामित्व वाली राशियों के लिए शुभ साबित होगा। इन राशियों के लोगों को करियर में जबरदस्त तरक्की मिलने के आसार रहेंगे। धन संबंधी दिक्कतें दूर होंगी। नौकरी में बदलाव होगा। पदोन्नति और सैलरी दोनों बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। ये दो राशियां हैं मेष और वृश्चिक। मंगल इन दोनों राशियों के स्वामी ग्रह हैं। जानिए कैसा रहेगा नया साल इन राशि के जातकों के लिए।

मेष राशिफल 2022: नया साल आपके लिए काफी लकी साबित होगा। खासतौर से इस दौरान आपको करियर में अच्छी खासी उन्नति देखने को मिलेगी। रूके हुए काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। जीवन में सकारात्मकता आएगी। करियर ही नहीं इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होने के आसार रहेंगे। आय में बढ़ोतरी की प्रबल संभावना रहेगी। आपकी मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। नई-नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए भी ये साल लाभकारी साबित हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल 2022: इस राशि वालों के लिए भी नया साल अच्छा होने की उम्मीद जताई जा रही है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। धन अर्जित करने में आप सफल रहेंगे। सितंबर 2022 में लाभ और मुनाफे के भाव में शुक्र का गोचर होने से आप अलग-अलग स्रोतों से धन अर्जित कर पायेंगे। इस साल करियर में चुनौतियां खूब आएंगी लेकिन आप हर चुनौती का डटकर सामना करते हुए सफलता प्राप्त करेंगे। जो लोग बिजनेस कर रहे हैं वे भी अच्छा धन अर्जित कर सकेंगे। (यह भी पढ़ें- डेढ़ साल बाद राहु ग्रह का होगा राशि परिवर्तन, इन 4 राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार)

बता दें कि नए साल में वृश्चिक राशि वालों पर शनि ढैय्या शुरू होने वाली है। इस राशि वालों पर शनि ढैय्या की शुरुआत 29 अप्रैल 2022 से होगी और इसकी समाप्ति 29 मार्च 2025 में होगी। (यह भी पढ़ें- Shani: 2022 में किन राशि वालों को शनि साढ़े साती और ढैय्या से मिल जाएगी मुक्ति, जानिए)