2022 Rashifal In Hindi: मेष राशि: ये नया साल आर्थिक दृष्टिकोण से अनुकूल फल देने वाला कार्य करेगा। 13 अप्रैल को गुरु बृहस्पति का गोचर मीन राशि में होगा जो इस राशि के छात्रों को शिक्षा में अपार सफलता प्राप्त करने का कारक बनेगा। इस साल आपको विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। व्यापारियों के लिए भी नव वर्ष कई अवसर लेकर आएगा।
वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए नया साल काफी शुभ साबित होगा। भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी हो या व्यापार हर क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। प्रोफेशल लाइफ में अच्छी तरक्की हासिल कर सकेंगे। आय के कई नए स्रोत उत्पन्न होंगे। आप इस दौरान धन का संचय कर पाने में भी सफल रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंध रहेंगे।
सिंह राशि: इस राशि वालों के लिए नया साल काफी अच्छा रहेगा। आपको आर्थिक जीवन में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आप अच्छी खासी तरक्की हासिल कर पायेंगे। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को हर परीक्षा में अच्छी सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। मेष राशि में राहु की उपस्थिति आपके बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध बेहतर रहने के संकेत दे रही है। इस साल आप मेहनत से हर काम में सफलता पाने में सक्षम रहेंगे। (यह भी पढ़ें- धनु राशि वालों के आर्थिक मामलों के लिए नया साल शानदार रहने की उम्मीद, पैतृक संपत्ति से भी मिल सकता है लाभ)
कन्या राशि: ये नया साल आपके आर्थिक जीवन में समृद्धि लाने का कारक बनेगा। आप इस साल आर्थिक तंगी से निजात पा सकेंगे। कन्या राशि के जातकों को आय के नए स्रोतों से अच्छा लाभ अर्जित करने में सफलता मिलेगी। सितंबर से दिसंबर के अंत में अत्यधिक अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। 26 फरवरी से मंगल देव का मकर राशि में प्रस्थान करने का सबसे अधिक सकारात्मक फल कन्या राशि के छात्रों को मिलने वाला है। (यह भी पढ़ें- Love Horoscope 2022 Vrischika Rashi: वृश्चिक राशि वालों की लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा नया साल, जानिए)