Shani Sade Sati: शनि 29 अप्रैल 2022 में अपनी राशि बदलेंगे। शनि का ये राशि परिवर्तन ढाई साल बाद होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि किसी भी राशि में ढाई साल तक गोचर रहते हैं। इनकी गति सबसे मंद मानी जाती है। इस तरह से इन्हें अपना राशि चक्र पूरा करने में करीब 30 साल का समय लग जाता है। 2022 में शनि कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में शनि के प्रवेश करते ही धनु राशि वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। जानिए शनि का गोचर धनु वालों के लिए क्या दे रहा है संकेत।

धनु राशि वालों के आर्थिक मामलों के लिए शनि का गोचर काफी लाभप्रद साबित होने वाला है। इस दौरान आप आर्थिक रूप से अपने आप को संपन्न महसूस करेंगे। लाभ मिलने के प्रबल संभावना दिखाई दे रही है। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। पैसों की बचत करने में आप खुद को सक्षम महसूस करेंगे। विदेश जाने का मौका इस साल मिल सकता है। जो जातक संपत्ति में निवेश करने की योजना बना रहे हैं उनके लिए ये साल सकारात्मक रहने वाला है। इस दौरान आपके संबंध परिवार वालों से और भी अधिक मजबूत होंगे।

जो जातक सिंगल हैं और शादी करने की सोच रहे हैं उन्हें इस दौरान शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। इस दौरान आपकी सगाई होने की प्रबल संभावना है। धार्मिक कार्यों में इस दौरान आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। विवाहितों के लिए भी समय अनुकूल है। वैवाहिक जातकों को सुखी समाचार सुनने को मिल सकता है। इस अवधि में कुछ जातक नौकरी छोड़ व्यापार करने की सोच सकते हैं। इस दौरान अचानक से लाभ मिल सकता है। शोध कार्य कर रहे जातकों के लिए भी समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। (यह भी पढ़ें- इन 4 राशि के लड़के फ्लर्ट करने में रहते हैं सबसे आगे, लड़कियों का आसानी से जीत लेते हैं दिल)

आपके इस दौरान रूके हुए काम पूरे होंगे। जिस काम में मेहनत करेंगे उसमें सफलता हासिल होगी। वाहन या मकान की खरीदारी कर सकते हैं। यात्रा से भी धन लाभ होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।