Numerology Number 8: जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है उनका मूलांक 8 माना जाता है। अंकज्योतिष अनुसार इस मूलांक के स्वामी शनि देव हैं। कहते हैं मूलांक 8 वाले लोग अपनी लाइफ में धीरे-धीरे तरक्की करते हैं। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ-साथ ये धनवान होते चले जाते हैं। क्योंकि इन लोगों में पैसे जोड़ने की अच्छी आदत होती है। ये अपना पैसा फिजूल में बिल्कुल भी खर्च नहीं कर सकते। जानिए और क्या खूबी होती है इस मूलांक के लोगों में…

इस मूलांक वालों को अपने जीवन में किसी की भी दखलअंदाजी बिल्कुल भी पसंद नहीं होती। ये लोग लाइफ में चाहे कितनी ही तरक्की क्यों न हासिल कर लें लेकिन इनमें जरा भी घमंड नहीं आता। ये लोग अपना जीवन अपनी शर्तों पर जीना पसंद करते हैं। इन लोगों को जरा भी दिखावा पसंद नहीं होता। ये शांत स्वभाव होते हैं और हर विषय पर बड़ी ही गंभीरता से सोचते हैं। ये कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेते। जिस कारण इन्हें नुकसान होने की कम ही संभावना रहती है।

ये लोग संघर्ष करने में विश्वास रखते हैं। मेहनत करने से जरा भी नहीं घबराते। ये असफलता से कभी घबराते नहीं है और हर मुश्किल का सामना डटकर करते हैं। इन्हें लोगों की मदद करना काफी अच्छा लगता है। ये लोग न तो खुद झूठ बोलते हैं और न ही इन्हें झूठ बोलने वाले लोग पसंद आते हैं। इनके मित्रों की संख्या कम होती है। लेकिन इनके जितने मित्र बनते हैं उनके साथ इनका रिश्ता काफी अच्छा रहता है।

ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा करते हैं और कड़ी मेहनत करके सफलता हासिल करते हैं। इसलिए इन्हें ऐसे ही प्रोफेशन भी सूट करते हैं जिसमें मेहनत की जरूरत होती है। ये लोग इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक्स, तेल, पेट्रोल पंप, कंस्ट्रक्शन, रियल एस्टेट और लोहे की वस्तुओं से संबंधित व्यापार करते हैं तो इन्हें सफलता मिलने की प्रबल संभावना रहती है। (यह भी पढ़ें- बृहस्पति ग्रह की इस राशि से हटेगी शनि साढ़े साती तो इस पर हो जाएगी शुरू? रहें सतर्क)

इन लोगों के प्रेम संबंधों की बात की जाये तो वो अधिकतर स्थाई नहीं रहते। ये अपने प्रेम का जल्दी से इजहार नहीं कर पाते। इस मूलांक वालों का विवाह अकसर देरी से होता हैं। इनके अपने जीवनसाथी से अधिकतर अनबन रहती है। (यह भी पढ़ें- सूर्य ने सिंह राशि में किया प्रवेश, इन 4 राशियों का होगा भाग्योदय, धन लाभ होने के प्रबल आसार)