Shani Sade Sati: शनि को लेकर ऐसी धारणाएं बनी हुई हैं कि शनि की हमेशा कूदृष्टि ही पड़ती है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ज्योतिष अनुसार शनि न्याय के देवता हैं जो लोगों को उनके कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। यानी अच्छे कर्मों का अच्छा फल और बुरे कर्मों का बुरा फल। शनि बेवजह किसी को परेशान नहीं करते। शनि इस समय मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। जानिए सितंबर महीने में इनकी चाल कैसी रहेगी।
सितंबर महीने में शनि मकर राशि में ही गोचर रहेंगे। साथ ही पूरे महीने ये अपनी वक्री चाल चलेंगे। वक्री चाल यानी उल्टी चाल। शनि की इस महीने 5 राशियों पर दृष्टि रहेगी। ये 5 राशियां हैं मकर, धनु, कुंभ, मिथुन और तुला। इनमें से मकर, कुंभ और धनु वालों पर शनि साढ़े साती चल रही है और मिथुन और तुला जातकों पर शनि की ढैय्या। हालांकि सितंबर महीने में शनि इन राशियों के जातकों को उतना परेशान नहीं करेंगे। क्योंकि कई ग्रहों की चाल इन राशियों के लोगों के लिए शुभ साबित होगी।
मिथुन राशि: इन राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है। इस महीने आपके कष्ट कुछ बढ़ सकते हैं। कभी तो अचानक से लाभ प्राप्त होने के योग बनेंगे। तो कभी आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहेगी। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को शनि की दशा से कुछ राहत मिलने के कारण वेतन में वृद्धि के योग बनेंगे। लेकिन 15 सितंबर से गुरु के शनि की राशि मकर में आने से आर्थिक नुकसान होने की आशंका रहेगी। इस दौरान सतर्क रहें।
तुला राशि: आपके ऊपर भी शनि की ढैय्या चल रही है। इस पूरे महीने चतुर्थ भाव में बैठे शनि की दशम भाव पर सीधी दृष्टि रहेगी। इससे नौकरीपेशा जातकों को सफलता तो मिलेगी लेकिन कठिन परिश्रम के बाद। 15 सितंबर से बृहस्पति भी वक्री चाल से चतुर्थ भाव में आ जायेंगे और वहां शनि के साथ दशम भाव को देखेंगे। इससे नौकरीपेशा जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने गेगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। (यह भी पढ़ें- इन 3 राशि की लड़कियों की पर्सनैलिटी मानी जाती है सबसे अट्रैक्टिव, हर कोई इनका हो जाता है दीवाना)
धनु राशि: आपके ऊपर शनि साढ़े साती चल रही है। ये महीना आपके लिए कुछ अनुकूल रहेगा। महीने की शुरुआत के दिन बहुत अच्छे रहने की संभावना है। भाग्य का आपको साथ मिलेगा। शनि की दशा से इस महीने कुछ राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। हर काम में आपको सफलता मिलेगी। पदोन्नति के योग बनेंगे। (यह भी पढ़ें- Shani Trayodashi 2021: शनि साढ़े साती या शनि ढैय्या से हैं परेशान, तो शनि त्रयोदशी पर करें ये ज्योतिषीय उपचार)
मकर राशि: आपके ऊपर भी शनि साढ़े साती चल रही है। आपको भी सितंबर महीने में थोड़ी राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है। महीने की शुरुआत के 15 दिन में काम बनते-बनते रूक सकते हैं। करियर में भी काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। लेकिन 14 सितंबर के बाद से गुरु के शनि की राशि में गोचर करने से काम-धंधे में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना रहेगी। आय के स्रोत बनेंगे। बिजनेस वालों के लिए भी समय अच्छा है।
कुंभ राशि: आपके ऊपर शनि साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है। करियर और कामकाज के दृष्टिकोण से ये महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की मिलने के आसार रहेंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। लेकिन 15 सितंबर से शनि-बृहस्पति दोनों के व्यय भाव में होने से खर्च में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान बजट के हिसाब से चलने की जरूरत पड़ेगी। कर्ज लेना पड़ सकता है।