Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल से आप ये पता लगा सकते हैं कि यह सप्ताह (02 से 08 फरवरी) आपके लिए कैसा रहने वाला है। मसलन आर्थिक दृष्टि से क्या उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार में क्या प्रगति या नुकसान हो सकता है। सेहत के ख्याल से कितना सतर्क रहने की आवश्यकता है। वैवाहिक या पारिवारिक जीवन में कितना लाभ या नुकसान की संभावना है। जानिए यह सप्ताह (02-08 फरवरी) मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशिफल: रिशतेदारों से विवाद होने की संभावना है। पूरे सप्ताह उत्साह भरा रहने वाला है। पेशेवर कार्यों में सक्रिय रहने वाले हैं। सप्ताह के अंत में प्रोफेशनल कार्यों में कुछ कठिनाई हो सकती है। लव लाइफ अच्छा रहने वाला है। तनाव के कारण स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा।
वृषभ राशिफल: इस सप्ताह आर्थिक लाभ के अवसर मिलने वाले हैं। सेहत को लेकर अधिक चिंता बनी रहेगी। पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मसलों पर घर के किसी सदस्य से विवाद हो सकता है।
मिथुन राशिफल: सप्ताह के शुरुआत में मन बेचैन रहेगा। धार्मिक कार्यों सहभागिता रहने वाली है। स्वास्थ्य की दृष्टि से पूरा सप्ताह अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग को और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।
कर्क राशिफल: नौकरी-व्यापार में लाभ होगा। प्यार और शादीशुदा लाइफ में कुछ हद तक परेशानी हो सकती है। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक मामलों पर खर्च बढ़ेगा। यात्रा का योग है।
सिंह राशिफल: दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। सप्ताह के मध्य में अत्यधिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलने के आसार हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।
कन्या राशिफल: भोजन में लापरवाही के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। समाज के हित में सेवा कार्य कर सकते हैं। भाग्य में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में प्रगति होगी। नौकार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
तुला राशिफल: प्रेम संबंध अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी से तालमेल बना रहने वाला है। लंबी दूरी की यात्रा से लाभ होने वाला है। इस साप्ताह पारिवारिक खर्च बढ़ता हुआ नजर आएगा। सेहत का खास ख्याल रखें।
वृश्चिक राशिफल: व्यपार में अधिक समय देने का फायदा नजर आएगा। किसी खास दोस्त के साथ अचानक यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव नजर आएगा। माता और पिता के साथ तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा।
धनु राशिफल: सप्ताह के शुरुआत में आय बढ़ेगा। अधूरे कार्य को पूरा कर सकते हैं। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहने वाला है। शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छे रहने वाले हैं। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा।
मकर राशिफल: सप्ताह के शुरुआत में परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। पाचन संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। अध्ययन में एकाग्रता बनी रहने वाली है। नौकरीपेशा में उन्नति का अवसर मिलेगा।
कुंभ राशिफल: इस सप्ताह व्यापार में लाभ मिलेगा। कानूनी उलझन से छुटकारा मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। धार्मिक कार्यों से मानसिक शांति मिलेगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
मीन राशिफल: इस सप्ताह घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। पिछले सप्ताह की तुलना में व्यापार में तरक्की करने वाले हैं। सप्ताह के मध्य में स्वभाव में उग्रता के कारण परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य माध्यम रहेगा।