Horoscope Today, June 06, 2019: आर्थिक मामलों को लेकर आज कई राशि वालों के लिए दिन शुभ रह सकता है। खासकर तुला राशि के जातकों को बिजनेस में अच्छा मुनाफा देखने को मिल सकता है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर आज कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती है। धनु राशि की बात करें तो आज लंबी यात्राएं करने से बचें क्योंकि इसमें धन और समय दोनों ही खर्च होने की संभावना है। स्वास्थ्य मामलों की बात करें तो धनु राशि के जातकों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। क्योंकि सड़क दुर्घटना के आसार दिखाई दे रहे हैं। यहां जानिए आप अपना आज का वित्त और स्वास्थ्य राशिफल….
Love Horoscope Today, June 06 2019: यहां जानें अपना लव राशिफल…
मेष राशिफल: स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। खराब खाना खाने की वजह से पेट गड़बड़ हो सकता है। इसलिए हल्का और पौष्टिक खाना ही खाएं।
वृषभ राशिफल: इस राशि के जातकों को स्किन से संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। किसी चीज की वजह से एलर्जी हो सकती है। अपने खान-पान का भी विशेष ध्यान रखें।
मिथुन राशिफल: मानसिक तनाव काफी रहेंगे। हर समय थकावट महसूस होती रहेगी। जिस कारण किसी काम में मन नहीं लगेगा। बेहतर होगा कि आप तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।
कुंभ राशिफल: किसी करीबी की तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। यात्रा करने के लिए दिन शुभ नहीं है।
मीन राशिफल: पुराने किसी गंभीर रोग से राहत मिल सकती है। अपनी स्वस्थ दिनचर्या को बनाए रखें और कुछ भी ऐसा ना खाएं जिससे आपका स्वास्थ्य ज्याद खराब हो जाए।
धनु राशिफल: वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। दुर्घटना होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। माता का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ने की संभावना है।
मकर राशिफल: आज आपका बल्ड प्रेशर अचानक से बढ़ सकता है। जिस वजह से आपको चक्कर भी आ सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा आराम करने की सलाह आपको दी जाती है।
वृश्चिक राशिफल: सेहत के लिए दिन खुशनुमा है। रोज के मुकाबले शरीर में काफी ऊर्जा रहने वाली है। जिससे आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे।
कन्या राशिफल: कन्या राशि वालों के स्वास्थ्य के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर सकते हैं। लेकिन घर में बुजुर्ग लोगों का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है।
तुला राशिफल: यात्रा करने से आज आपको बचना होगा। क्योंकि चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं। अचानक से दांत में दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
कर्क राशिफल: इस राशि के जातकों को कमर दर्द से संबंधी परेशानी हो सकती है। इसलिए एक ही जगह पर ज्यादा देर तक ना बैंठे। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य का भी उचित ध्यान रखें।
सिंह राशिफल: इस राशि के जातकों को सिर दर्द से संबंधी परेशानी हो सकती है। मोटापे से ग्रसित लोगों का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। योग और व्यायाम करना आपके लिए बेहतर होगा।
मेष राशिफल: धन खर्च करते समय सावधानी बरतें। निवेश करने के लिए दिन शुभ नहीं है। किसी मित्र से आर्थिक सहायता लेनी पड़ सकती है।
वृषभ राशिफल: रुका हुआ काम पूरा होता दिखाई दे रहा है। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यस्थल पर साख बढ़ेगी और व्यापारियों को मुनाफा मिलेगा।
मिथुन राशिफल: आज के दिन की गई यात्रा से धन लाभ हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं। पूजा-पाठ के कार्यों में धन ज्यादा खर्च होगा।
मीन राशिफल: पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अपनी कीमती वस्तुओं को बचाकर रखें। नौकरी की तलाश पूरी होती दिखाई दे रही है।
कुंभ राशिफल: बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। धन हानि ज्यादा होने के आसार हैं। लेकिन पहले ही सावधान रहेंगे तो इस तरह की परेशानियों से बच पाएंगे।
मकर राशिफल: इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर हो सकती है। स्वास्थ्य मामलों में धन ज्यादा खर्च होने की संभावना है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलता दिखाई दे रहा है।
धनु राशिफल: अभी लंबी यात्राएं करने से बचें क्योंकि उसमें समय और धन दोनों ही खर्च होता दिखाई दे रहा है और लाभ ना के बराबर मिलने की संभावना है। विदेश मामलों में फायदा हो सकता है।
वृश्चिक राशिफल: काम के चलते आज यात्रा करना फायदेमंद साबित हो सकता है। मुनाफे वाली डील होने की संभावना है। आय में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
कन्या राशिफल: अचानक से धन लाभ हो सकता है। मित्र की सहायता से कोई नया काम शुरु किया जा सकता है। कार्यस्थल पर बॉस आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं।
तुला राशिफल: आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले सुलझते दिखाई दे रहे हैं। किसी शुभ काम में पैसा खर्च होगा।
सिंह राशिफल: आर्थिक मामलों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। अच्छी जगह निवेश किया जा सकता है। किसी कीमती वस्तु की खरीदारी का सोच सकते हैं। खोई हुई वस्तु वापस मिलने के आसार हैं।
कर्क राशिफल: पैसों की तंगी महसूस हो सकती है। जरूरी कार्यों में ही धन खर्च करें। निवेश करते समय सावधानी बरतें क्योंकि धोखा मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं।