Horoscope Today, June 05, 2019: आर्थिक मामलों को लेकर मेष और मिथुन दोनों ही राशि के जातकों को सावधानी बरतनी होगी। कीमती वस्तु के चोरी होने की संभावना है इसलिए खास सावधानी बरतें। साथ ही लव लाइफ की बात करें तो कन्या और धनु राशि के जातकों का प्रेम विवाह होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। यहां जानिए बाकी राशि वालों की आर्थिक और लव लाइफ कैसी रहने के आसार हैं…

Health Horoscope Today, 05 June 2019: यहां जानें अपना स्वास्थ्य राशिफल…

Love Horoscope Today, June 05, 2019

मेष राशिफल: प्यार का इजहार आज किया जा सकता है। विदेश में बैठे प्रेमी से मुलाकात होने के उम्मीद है। शादी करने का निर्णय आज लिया जा सकता है।

वृषभ राशिफल: किसी चाहने वाले से धोखा मिल सकता है। लव लाइफ में भी काफी तनाव उत्पन्न होने के आसार हैं। भगवान शिव की पूजा करना आपके लिए बेहतर साबित होगा।

मिथुन राशिफल: मिथुन राशि वालों को अपने प्रेमी से कोई खास गिफ्ट मिल सकता है। प्रेम संबंधों में पुरानी यादें ताजा होने से आप भावुक हो सकते हैं।

Live Blog

15:13 (IST)05 Jun 2019
मकर और कुंभ वालों का लव राशिफल

मकर राशिफल: आज आप अपनी शादी की बात परिवार वालों से कर पाएंगे और आपको सभी का सहयोग मिलता भी दिखाई दे रहा है। हल्के नीले रंग के कपड़े पहनना आपकी लव लाइफ के लिए अच्छा रहेगा।

कुंभ राशिफल: इस राशि के जातक अपने प्रेमी को खुश करने के लिए कुछ खास कर सकते हैं। लेकिन किसी ना किसी बात पर आज जरूर झगड़ा हो सकता है। एक दूसरे की छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करने में ही भलाई है।

14:31 (IST)05 Jun 2019
वृश्चिक और धनु वालों का लव राशिफल

वृश्चिक राशिफल: प्यार में धोखा मिल सकता है। नए लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतें। किसी पुराने प्रेमी ले मुलाकात हो सकती है।

धनु राशिफल: इस राशि के जातकों के प्रेमी की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। शादीशुदा जातकों को कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।

13:44 (IST)05 Jun 2019
तुला वालों का दिन रोमांस से भरा रहने वाला है...

तुला राशिफल: दिन रोमांस से भरा रहना वाला है। किसी रोमांटिक डेट पर जाने की सोच सकते हैं। कुल मिलाकर आपकी लव लाइफ के लिए दिन खुशियों भरा रहने वाला है।

12:42 (IST)05 Jun 2019
कन्या राशि वालों के विवाह के बन रहे हैं योग...

कन्या राशिफल: विवाह के शुभ योग बन रहे हैं। शादी का निर्णय लिया जा सकता है। लव लाइफ में परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा।

12:31 (IST)05 Jun 2019
सिंह राशि वालें अभी प्यार का इजहार ना करें...

सिंह राशिफल: सिंह राशि वालों के प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। बच्चों की तरफ से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। लेकिन अपने दिल की बात अभी किसी से ना कहें।

11:55 (IST)05 Jun 2019
कर्क राशि वालों का लव राशिफल

कर्क राशिफल: शादी के लिए प्रस्ताव आएंगे। लेकिन मनचाहा हमसफर मिलने में अभी कुछ समय लग सकता है। लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें।

11:08 (IST)05 Jun 2019
मेष, वृष और मिथुन वालों का आर्थिक राशिफल...

मेष राशिफल: इस राशि वालों को धन समझदारी से खर्च करने की जरूरत है क्योंकि आर्थिक तंगी झेलनी पड़ सकती है। किसी करीबी से धोखा मिलने के आसार हैं। दोस्तों की सहायता आपके लिए लाभकारी साबित होगी।

वृषभ राशिफल: भीड़ वाले इलाकों में अपना कीमती सामान बचाकर रखें क्योंकि चोरी होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। हो सके तो कोई भी कीमती वस्तु घर से बाहर ना लेकर जाएं।

मिथुन राशिफल: आर्थिक तनाव दूर होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इनकम में कुछ इजाफा हो सकता है। खासकर शिक्षा और फूड से संबंधी काम करने वाले व्यापारियों के लिए दिन शुभ रहने की संभावना है।

10:27 (IST)05 Jun 2019
कुंभ और मीन वालों का आर्थिक राशिफल

कुंभ राशिफल: कुंभ राशि के जातकों को व्यापार में तरक्की मिलेगी। नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है। विदेश जाने के इच्छुक जातकों का सपना पूरा हो सकता है।

मीन राशिफल: मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती नजर आ रही है। हर क्षेत्र में सफलता मिलने की उम्मीद है। निवेश करने के लिए दिन शुभ साबित होगा।

10:05 (IST)05 Jun 2019
मकर वालों का आर्थिक राशिफल

मकर राशिफल: मकर राशि वालों का स्वास्थ्य मामलों में धन ज्यादा खर्च होगा। परिवार में अचानक से मेहमान आने से भी आपका बजट बिगड़ सकता है।

09:39 (IST)05 Jun 2019
धनु वालों की संपत्ति में हो सकती है बढ़ोतरी...

धनु राशिफल: कर्ज लिया हुआ पैसा वापस कर पाएंगे। आय के साथ-साथ संपत्ति में भी बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन कोई कीमती वस्तु चोरी होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

09:04 (IST)05 Jun 2019
वृश्चिक वालों को निवेश में हो सकता है नुकसान...

वृश्चिक राशिफल: निवेश में जोखिम उठाना पड़ सकता है। अचानक से खर्चे बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। साथ ही कार्यस्थल पर अपने गुस्से पर काबू रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

08:29 (IST)05 Jun 2019
तुला राशि वाले जातक कोई नया काम कर सकते हैं शुरु...

तुला राशिफल: तुला राशि के जातक कोई नया काम शुरु करने की सोच सकते हैं जिसमें परिवार वालों का भी पूरा सहयोग मिलने की उम्मीद है। बिजनेस करने वाले जातक अपने कर्मचारियों की गतिविधियों पर ध्यान दें।

08:09 (IST)05 Jun 2019
कन्या राशि के जातकों को विदेश मामलों में हो सकता है फायदा...

कन्या राशिफल: दोस्तों में पैसा खर्च करने से बचें नहीं तो बाद में धन संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। विदेश मामलों में फायदा मिलेगा।

07:46 (IST)05 Jun 2019
सिंह वालों का आर्थिक राशिफल

सिंह राशिफल: सिंह राशि वालों की ऑफिस में साख बढ़ेगी। किसी काम में सफलता मिलने से आय में भी बढ़ोतरी हो सकती है। दान-पुण्य के कार्यों में धन खर्च हो सकता है।

07:29 (IST)05 Jun 2019
कर्क वालों की आर्थिक स्थिति में आ सकता है सुधार...

कर्क राशिफल: कर्क राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। वाहन खरीदने की योजना भी बन सकती है।