Horoscope Today, June 04, 2019: स्वास्थ्य को लेकर कई राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ने के आसार हैं। मिथुन राशि वालों के किसी करीबी की तबीयत अचानक खराब हो सकती है तो वहीं इस राशि के जातक आज अपने प्यार का इजहार ना करें तो बेहतर होगा । यहां जाने अपना लव और स्वास्थ्य राशिफल…
Finance Horoscope Today, June 04 2019: यहां जानें अपना आर्थिक राशिफल…
Love Horoscope Today, June 04, 2019
मेष राशिफल: इस राशि के जातक अपने लव पार्टनर को खुश करने के लिए कुछ खास कर सकते हैं। लेकिन प्रेमी की तरफ से कोई निराशा हाथ लग सकती है।
वृषभ राशिफल: प्यार का इजहार करने के लिए दिन शुभ रहने वाला है। प्रेमी से कोई खास गिफ्ट मिल सकता है। शादी के भी शुभ योग बन रहे हैं।
मिथुन राशिफल: मिथुन राशि के जातक आज किसी को प्रपोज करने का सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं है। आपका दिल टूटने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
कुंभ राशिफल: शादी के शुभ योग बन रहे हैं। प्रेम विवाह करने वाले जातकों को घर वालों का पूरा सहयोग मिल सकता है। लेकिन प्रेमी का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है।
मीन राशिफल: लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। पुरानी यादें ताजा होने की वजह से आप भावुक हो सकते हैं। लेकिन आपसी प्यार में बढ़ोतरी होगी।
धनु राशिफल: धनु राशि के जातक अपने जीवन साथी के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं जहां अनबन होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
मकर राशिफल: आपसी विवादों को सुलझाने में किसी की सहायता ना लें क्योंकि इससे आपके संबंध और भी ज्यादा बिगड़ सकते हैं।
तुला राशिफल: नए प्रेम संबंधों से धोखा मिल सकता है। परिवार में काफी कलह हो सकते हैं। लव पार्टनर से झगड़ा होने के भी आसार हैं।
वृश्चिक राशिफल: दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। प्रेमी के साथ किसी डेट पर जाने की योजना बन सकती है। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा।
कन्या राशिफल: किसी जरूरी कार्य में जीवन साथी का साथ मिल सकता है। जिस कारण आर अच्छा मसहूस करेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
कर्क राशिफल: मनचाहा हमसफर मिलने की उम्मीद है। दांपत्य जीवन में खुशियां आ सकती है। बच्चों के साथ संबंध और भी ज्यादा मधुर होने की संभावना है।
सिंह राशिफल: किसी पुराने प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। परिवार में आज पूजा पाठ का माहौल रहने वाला है।
कर्क राशिफल: मनचाहा हमसफर मिलने की उम्मीद है। दांपत्य जीवन में खुशियां आ सकती है। बच्चों के साथ संबंध और भी ज्यादा मधुर होने की संभावना है।
मीन राशिफल: मीन राशि वालों का स्वास्थ्य थोड़ा परेशान करने वाला है। कमर दर्द की समस्या अचानक से बढ़ सकती है।
कुंभ राशिफल: किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। आज आप काफी स्वस्थ महसूस करने वाले हैं। लेकिन किसी करीबी की तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
मकर राशिफल: मकर राशि के जातक लंबी यात्रा पर जाने से बचें। तबीयत बिगड़ने के आसार हैं। बुजुर्ग लोग सड़क पार करते समय सावधानी रखें।
धनु राशिफल: बच्चों और गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसलिए खान-पान का उचित ध्यान रखें और ज्यादा से ज्यादा आराम करें।
वृश्चिक राशिफल: इस राशि के जातकों को पैर में दर्द से संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है। बुजुर्ग लोगों का स्वास्थ्य भी काफी खराब हो सकता है। इसिलए सावधानी बरतें।
तुला राशिफल: पेट दर्द की समस्या परेशान करने वाली है। किसी काम में जल्दबाजी करने से बचें क्योंकि चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
कन्या राशिफल: शरीर में काफी आलस भरा रहेगा। किसी काम में मन नहीं लगेगा। दिन के समय रक्तचाप से संबंधी परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है।
सिंह राशिफल: श्वास संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। नींद सही से पूरी नहीं हो पाने के कारण चिड़चिड़ाहट रह सकती है।
कर्क राशिफल: स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है। हल्का-फुल्का सिर दर्द हो सकता है। खान-पान का उचित ध्यान रखें।