Horoscope Today, June 03, 2019: लव लाइफ को लेकर आज वृश्चिक और मकर राशि वालों के लिए दिन काफी खुशनुमा रहने वाला है। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलता दिखाई दे रहा है लेकिन स्वास्थ्य मामलों की बात करें तो इन दोनों ही राशियों को मासनिक तनाव रह सकता है जिस कारण स्वास्थ्य में काफी गिरावट आने के आसार हैं। यहां जाने अपना लव और स्वास्थ्य राशिफल…

Finance Horoscope Today, June 03 2019: यहां जानें अपना आर्थिक राशिफल…

Health Horoscope Today, June 03, 2019

मेष राशिफल: स्वास्थ्य मामलों को लेकर दिन सामान्य रहने वाला है। अपनी सेहत को तंदरुस्त बनाए रखने के लिए व्यायाम और योग जरूर करें।

वृषभ राशिफल: स्किन संबंधित रोग काफी ज्यादा परेशान कर सकते हैं। धूप में बाहर निकलने से बचना होगा साथ ही हो सके तो डॉक्टर से जरूर परामर्श ले लें।

मिथुन राशिफल: पश्चिम और दक्षिण दिशा की यात्रा करने में सावधानी बरतनी होगी। क्योंकि कोई दुर्घटना घटित होने के आसार हैं। माता के स्वास्थ्य का भी उचित ध्यान रखें।

Live Blog

Today Horoscope Update

Highlights

    15:33 (IST)03 Jun 2019
    मीन वालों को लंबी यात्रा पर जाने से बचना चाहिए...

    मीन राशिफल: लंबी यात्रा पर जाने से बचें क्योंकि स्वास्थ्य खराब होता दिखाई दे रहा है। बहुत जरूरी हो तो जरूरत की सभी दवाइंया साथ लेकर जाएं।

    15:28 (IST)03 Jun 2019
    मकर और कुंभ वालों का स्वास्थ्य राशिफल


    मकर राशिफल: किसी कारण मानसिक तनाव काफी ज्यादा रहने वाले हैं। आप अपनी सेहत खुद ही खराब कर लेंगे। योग आपको मानसिक शांति देगा।

    कुंभ राशिफल: कुंभ राशि के जातकों को पेट में दर्द की समस्या हो सकती है। जिस कारण आप काफी परेशान हो सकते हैं। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

    15:12 (IST)03 Jun 2019
    वृश्चिक वाले गुस्से पर रखें काबू तो धनु वाले बच्चों की सेहत का रखें खास ख्याल...

    वृश्चिक राशिफल: इस राशि के जातकों पर काम का बोझ बढ़ने से तनाव काफी ज्यादा रहने वाला है जिस कारण आपकी सेहत खराब हो सकती है। गुस्से पर भी काबू रखना होगा।

    धनु राशिफल: बच्चों का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है लेकिन बुजुर्गों की सेहत में सुधार आने के आसार हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

    14:52 (IST)03 Jun 2019
    कन्या और तुला वालों का स्वास्थ्य राशिफल

    कन्या राशिफल: भाई-बंधुओं की सेहत कुछ बिगड़ सकती है। अस्पताल के चक्कर लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं। महिलाओं को आग संबंधी काम करते समय सावधानी बरतनी होगी।

    तुला राशिफल: आध्यात्म और योग के माध्यम से आप अपने मानसिक तनाव दूर कर पाएंगे। शरीर और मन में सकारात्मक ऊर्जा रहने के कारण आप अच्छा महसूस करेंगे।

    14:09 (IST)03 Jun 2019
    सिंह राशि वालों को पुरानी बीमारी से मिल सकती है राहत...


    सिंह राशिफल: किसी पुरानी बीमारी पर विजय प्राप्त कर लेंगे। शरीर में काफी ऊर्जा रहने से अपने सभी महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सक्षम होंगे।

    13:31 (IST)03 Jun 2019
    कर्क वालों का स्वास्थ्य राशिफल

    कर्क राशिफल: यात्रा पर जाने के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य भरपूर साथ देगा। किसी दोस्त को स्वस्थ रहने के कुछ टिप्स दे सकते हैं।

    12:41 (IST)03 Jun 2019
    मेष, वृष और मिथुन वालों का लव राशिफल

    मेष राशिफल: आज मेष राशि वालों की लव लाइफ के लिए दिन मुश्किल भरा रहने के आसार हैं। प्रेमी से अलगाव हो सकता है। लेकिन किसी दोस्त की मदद से आपके प्रेम संबंधों में सुधार आने की भी संभावना है।

    वृषभ राशिफल: इस राशि के जातकों के लिए दिन रोमांस भरा रहने वाला है। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। पत्नी से कोई सुखी समाचार सुनने के मिल सकता है।

    मिथुन राशिफल: प्यार का इजहार किया जा सकता है। प्रेमी से कोई सरप्राइज मिलने की संभावना है। दिन रोमांस से भरा रहेगा। माता-पिता से भी संबंध मजबूत होंगे।

    11:52 (IST)03 Jun 2019
    कुंभ वालों को शादी के आ सकते हैं प्रस्ताव तो मीन वालों को हमसफर के लिए करना होगा इंतजार...

    कुंभ राशिफल: कुंभ राशि वालों को शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। लेकिन किसी के दबाव में आकर जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें।

    मीन राशिफल: शादी के लिए हमसफर की तलाश अभी पूरी होती नहीं दिखाई दे रही है। प्रेमी से धोखा मिल सकता है। दांपत्य जीवन में भी आर्थिक मामलों को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकते हैं।

    11:15 (IST)03 Jun 2019
    मकर वालों का लव राशिफल

    मकर राशिफल: शादी के शुभ योग बन रहे हैं। अपने साथी को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। दिन काफी रोमांस भरा रहने वाला है।

    10:18 (IST)03 Jun 2019
    वृश्चिक और धनु वालों का लव राशिफल

    वृश्चिक राशिफल: परिवार वालों से अपनी लव लाइफ की चर्चा कर सकते हैं। माता का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में कोई खुशखबरी सुनने के मिल सकती है।

    धनु राशिफल: प्रेम विवाह के प्रबल योग बन रहे हैं। टूटे हुए प्रेम संबंधों में फिर से सुधार आ सकता है। दोस्तों की सहायता से कोई बड़ा कार्य संपन्न हो सकता है।

    09:21 (IST)03 Jun 2019
    तुला वाले अपने प्रेमी की सेहत का रखें ध्यान...

    तुला राशिफल: तुला राशि वालों के लव पार्टनर की सेहत में गिरावट आ सकती है। लेकिन काम के चलते आप उनका ध्यान नहीं रख पाएंगे जिससे आपके संबंधों में खटास आ सकती है।

    08:51 (IST)03 Jun 2019
    कन्या वाले प्यार का कर सकते हैं इजहार...

    कन्या राशिफल: कन्या राशि के जो जातक अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन शुभ रहने के आसार हैं। सामने वाले से आपको सकारात्मक जवाब मिलने की उम्मीद है।

    08:02 (IST)03 Jun 2019
    सिंह राशि वाले किसी की तरफ हो सकते हैं आकर्षित ...

    सिंह राशिफल: आज आप किसी अन्य व्यक्ति की तरफ अपना आकर्षण महसूस कर सकते हैं। जिसकी वजह से आपके अपने लव रिलेशन प्रभावित होंगे।

    07:30 (IST)03 Jun 2019
    कर्क वालों का लव राशिफल

    कर्क राशिफल: लव लाइफ में के लिए दिन शुभ रहने के आसार हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। नए प्रेम संबंध बनने के आसार हैं।