Horoscope Today, June 02, 2019: वित्त मामलों को लेकर आज का दिन मिथुन, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए काफी शुभ रहने के आसार हैं। कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है और वाहन सुख की भी प्राप्ति होने की संभावना है। स्वास्थ्य मामलों को लेकर कन्या और मीन राशि के जातकों का दिन कुछ मुश्किल भरा रह सकता है। यहां जानिए सभी राशियों का आर्थिक और स्वास्थ्य राशिफल…
Health Horoscope Today, June 02, 2019
मेष राशिफल: मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है। ऐसा आपकी खराब जीवन शैली के चलते होगा इसलिए अपनी डाइट में परिवर्तन करें और व्यायाम जरूर करें।
वृषभ राशिफल: आंखों से संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। डॉक्टर से परामर्श लेना आपके लिए उचित रहेगा नहीं तो रोग बढ़ सकता है।
मिथुन राशिफल: आज आपके साथ दुर्घटना होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं साथ ही बिजली उपकरणों से भी दूर रहें।
Highlights
मीन राशिफल: सेहत के लिए दिन अच्छा नहीं रहने वाला है। पुराने रोग फिर से परेशान कर सकते हैं। शरीर की ऊर्जा में काफी कमी आने की संभावना है।
कुंभ राशिफल: सेहत में सुधार आएगा। शरीर में काफी ऊर्जा रहने के कारण आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। लेकिन गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत पड़ेगी।
मकर राशिफल: इस राशि के जातक वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सड़क दुर्घटना होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। दक्षिण दिशा की यात्रा करने में भी सावधानी बरतें।
धनु राशिफल: कान और दांत में दर्द की समस्या परेशान करने वाली है। घरेलु नुस्खों की बजाय डॉक्टर की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
वृश्चिक राशिफल: किसी लंबी बीमारी से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। लेकिन अभी भी स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखने की जरूरत पड़ेगी जिससे कि रोग फिर से ना उभर पाए।
तुला राशिफल: श्वास संबंधी रोग बढ़ने के आसार हैं। मानसिक तनाव ज्यादा रह सकते हैं। माता-पिता की सेहत में अचानक से गिरावट आ सकती है।
कन्या राशिफल: सेहत के लिए दिन मुश्किल भरा रहेगा। ज्यादा तनाव लेने के कारण सिर में दर्द हो सकता है। योग और आध्यात्म के माध्यम से आप अपने को स्वस्थ रख सकते हैं।
सिंह राशिफल: सिंह राशि वालों की सेहत के लिए दिन मुश्किल भरा रहने वाला है। किसी पुरानी बीमारी के फिर से उभरने के आसार हैं। आपकी लापरवाही की वजह से आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है।
कर्क राशिफल: दिल के मरीजों के लिए दिन मुश्किल भरा रह सकता है। अचानक से तबीयत खराब होने के आसार हैं। माता का स्वास्थ्य भी परेशान करने वाला है।
मीन राशिफल: जीवन साथी की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। पैतृक संपत्ति से भी लाभ होता नजर आ रहा है। लेकिन नया काम शुरु करने के लिए दिन अच्छा नहीं है।
कुंभ राशिफल: बिजनेस पार्टनर की गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि आपके साथ धोखा हो सकता है। लेकिन कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा।
मकर राशिफल: मकर राशि वालों की पैसों से संबंधी समस्या दूर हो सकती है। किसी दोस्त से आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है। कर्जों की भरपाई होने के भी आसार हैं।
धनु राशिफल: स्वास्थ्य मामलों में धन ज्यादा खर्च हो सकता है। कुछ लोग अपने करीबी दोस्त के साथ मिलकर नया काम शुरु करने की सोच सकते हैं जिसके लिए दिन शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशिफल: वित्त स्थिति पहले से कमजोर हो सकती है। अनावश्यक पैसा खर्च करने से बचें नहीं तो आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
तुला राशिफल: आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। पुराने किसी निवेश से फायदा मिलने की उम्मीद है। पूजा-पाठ के कार्यों में धन ज्यादा लगेगा।
कन्या राशिफल: व्यापारियों के लिए दिन शुभ है। रोज के मुकाबले इनकम ज्यादा होने की संभावना है। लेकिन दुश्मनों से सतर्क रहना होगा।
सिंह राशिफल: वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना है इसलिए सावधानी बरतें। नया काम शुरु करने के लिए दिन शुभ नहीं है। निवेश में जोखिम उठाना पड़ सकता है।
कर्क राशिफल: यात्राओं में धन ज्यादा खर्च होने की संभावना है। प्रेमी के सहयोग से बिजनेस में कोई बड़ा कार्य बन सकता है। निवेश करने के लिए दिन उत्तम है।