Horoscope Today, July 28: आज दिन रविवार, तिथि एकादशी, नक्षत्र रोहिणी, सूर्य राशि कर्क और चंद्र राशि नृषभ है। आर्थिक मामलों की बात करें तो आज मे। राशि वालों को नौकरी में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। मिथुन राशि वालों के खर्चें बढ़ने के आसार हैं। लव राशिफल की बात करें तो आज वृषभ राशि वालों को परिवार और समाज में सम्मान मिलेगा। धनु राशि वालों के पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य राशिफल की बात करें तो आज सिंह राशि वालों के सिर दर्द की परेशानी महसूस हो सकती है। इसलिए तनाव लेने से बचें। यहां जानें अपना आज का आर्थिक, लव और स्वास्थ्य राशिफल…

 

Live Blog

14:47 (IST)28 Jul 2019
Finance Horoscope Today: मेष, वृषभ और मिथुन वालों का वित्त राशिफल

मेष राशिफल (Aries Horoscope): आज का दिन आपके आर्थिक मामलों के लिए सामान्य रहने वाला है। आज नौकरी में हल्के फुल्के उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। लेकिन मित्रों का साथ मिलेगा। रुका हुआ कोई काम बन सकता है।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope): लंबे समय से रुके हुआ कार्य बनेंगे। अनावश्यक खर्चों में कमी आयेगी। किसी मित्र से आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है। पैतृक संपत्ति लाभ देगी।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope): मिथुन राशि वालों के खर्चें बढ़ने के आसार हैं। घर में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। वाहन खराब हो सकता है। यात्राएं काफी करनी पड़ सकती है। इस समय आर्थिक मामलों से जुड़ा निर्णय सूझबूझ से लेने की जरूरत है।

14:24 (IST)28 Jul 2019
Finance Horoscope Today: कर्क, सिंह और कन्या वालों का वित्त राशिफल

कर्क राशिफल(Cancer Horoscope): आर्थिक मामलों को लेकर आप बैलेंसिंग बनाने में सफल रहेंगे। निवेश के लिए दिन शुभ है। आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके करियर के लिए अच्छी साबित होगी। बच्चों के करियर में बढ़ोतरी होगी।

सिंह राशिफल(Leo Horoscope): निवेश के लिए दिन अच्छा है। अगर घर खरीदने की योजना बना रहे थे तो आज आपको सफलता मिलेगी। नई नौकरी की तलाश में लग सकते हैं। करियर को लेकर आप नई दिशा में सोचेंगे।

कन्या राशिफल(Virgo Horoscope): पिछले समय में की गई मेहनत का फल आज मिल सकता है। मित्रों के साथ मिलकर कुछ नया शुरु करने की योजना बनेगी। विदेश मामलों में लाभ मिलने के आसार हैं।

13:48 (IST)28 Jul 2019
Finance Horoscope Today: तुला, वृश्चिक और धनु वालों का वित्त राशिफल

तुला राशिफल(Libra Horoscope): आज किसी से पैसों का लेन-देन न करें। आर्थिक हानि के आसार हैं। धार्मिक यात्रा में धन खर्च हो सकता है। वाहन खरीदने के आसार हैं। बिजनेस वालों को अपने दुश्मनों से सतर्क रहना होगा।

वृश्चिक राशिफल(Scorpio Horoscope): परिवार में किसी शुभ काम में धन खर्च होगा। नौकरी में परिवर्तन के आसार हैं। व्यापारियों की स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। इनकम में बढ़ोतरी के साथ-साथ आज घर खरीदने के बारे में विचार कर सकते हैं।

धनु राशिफल(Sagittarius Horoscope): आज शरीर में आलस रहने के कारण काम में कम मन लगेगा। जिस कारण छोटी मोटी हानि भी हो सकती है। लंबे समय से कोई अटका हुआ काम आज भी पूरा करने में बाधा उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक मामलों को लेकर सगे संबंधियों से धोखा मिलने के आसार हैं।

12:59 (IST)28 Jul 2019
Finance Horoscope Today: मकर, कुम्भ और मीन वालों का वित्त राशिफल

मकर राशिफल(Capricorn Horoscope): किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर पिछले दिनों की गई मेहनत आज सफल होने की संभावना है। धन लाभ के आसार हैं। जीवन साथी का करियर में साथ मिलेगा।

कुंभ राशिफल(Aquarius Horoscope): आज आप अपना प्रोफेशन चेंज करने की सोच सकते हैं। लेकिन कोई भी डिसीजन जल्दबाजी में और किसी के प्रभाव में आकर ना लें। इससे आपको भविष्य में भारी नुकसान हो सकता है।

मीन राशिफल(Pisces Horoscope): जो जातक नौकरी की तलाश में हैं उनका आज ज्यादा समय इंटरनेट पर अच्छी जॉब की तलाश में निकलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों के लेकर आप परेशान हो सकते हैं। आय से अधिक धन खर्चे रहेंगे।

12:00 (IST)28 Jul 2019
Love Horoscope Today: मेष, वृषभ और मिथुन वालों का लव राशिफल

मेष राशिफल (Aries Horoscope): इस राशि के जातक अपने लव पार्टनर के लिए कुछ खास कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में आ रही दूरी कम होगी। किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बन सकती है।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope): आज समाज में आपको सम्मान मिलेगा। परिवार वालों और सगे संबंधियों से आपको स्नेह मिलेगा। लव पार्टनर आपसे कुछ नाराज हो सकता है। किसी बात को लेकर आज गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं।

मिथुन राशिफल(Gemini Horoscope): आपके प्रेम संबंधों में शक की वजह से दिक्कतें हो सकती हैं। लव लाइफ में किसी तीसरे के कारण काफी तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। नए लव रिलेशन बनेंगे।

11:16 (IST)28 Jul 2019
Love Horoscope Today: कर्क, सिंह और कन्या वालों का लव राशिफल

कर्क राशिफल(Cancer Horoscope): प्रेम विवाह के लिए घर वालों को मनाने में समय लगेगा। लेकिन निराश ना हों, आप अपनी समझ से परिवार वालों का साथ पाने में सफल हो पाएंगे। आज प्रेमी का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है।

सिंह राशिफल(Leo Horoscope): आज आप अपनी लव लाइफ को लेकर कुछ कन्फयूज हो सकते हैं। शादी का डिसीजन लेने में समय लग सकता है। दोस्तों के साथ समय ज्यादा बीतने वाला है। जिस कारण आपका अपने प्रेमी से झगड़ा भी हो सकता है।

कन्या राशिफल(Virgo Horoscope): आपका प्रेमी आज कुछ परेशान रह सकता है। उसको आपके साथ की जरूरत पड़ेगी। इसलिए आज कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा समय उनके साथ बिताएं। इससे आपके प्रेम संबंधों में प्यार बढ़ेगा।

10:47 (IST)28 Jul 2019
Love Horoscope Today: तुला, वृश्चिक और धनु वालों का लव राशिफल

तुला राशिफल(Libra Horoscope): तुला राशि वालों को अपने प्रेमी से कुछ खास गिफ्ट मिल सकता है। प्यार का इजहार करने के लिए दिन शुभ है। बच्चों से प्यार मिलेगा। घर में बड़े बुजुर्गों से सम्मान मिलने की उम्मीद है।

वृश्चिक राशिफल(Scorpio Horoscope): इस राशि के जातकों को अपने चाहने वाले से धोखा मिलने के आसार हैं। इसलिए नए लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतें। शादीशुदा जातकों की लव लाइफ अच्छी रहेगी। पत्नी के परिवार वालों का किसी काम में साथ मिलेगा।

धनु राशिफल(Sagittarius Horoscope): पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। संतान सुख की प्राप्ति के आसार हैं। अगर आपके अपने प्रेमी से संबंध अच्छे नहीं चल रहे हैं तो आज उनको मनाने की कोशिश करें।

10:27 (IST)28 Jul 2019
मकर राशिफल(Capricorn Horoscope) Love Horoscope Today

लव लाइफ में दोस्तों का साथ मिलेगा। प्रेमी के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

10:13 (IST)28 Jul 2019
Love Horoscope Today: कुंभ राशिफल(Aquarius Horoscope)

कुंभ राशि वालों की लव लाइफ तनाव भरी रहने वाली है। प्रेमी से बात बात पर झगड़ा होता रहेगा। मानसिक तनाव ज्यादा रहने के कारण आप अपने कार्यों को सही से नहीं कर पाएंगे। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने लव पार्टनर को समझाने की कोशिश करें।

09:39 (IST)28 Jul 2019
Love Horoscope Today: मीन राशिफल(Pisces Horoscope)

मीन राशि वाले जातक अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। परिवार का माहौल सुखमय रहने वाला है।

08:41 (IST)28 Jul 2019
Health Horoscope Today: कर्क, सिंह और कन्या वालों का स्वास्थ्य राशिफल

कर्क राशिफल(Cancer Horoscope): दिन की शुरुआत में ही शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है। हो सके तो आज ज्यादा से ज्यादा आराम करें। नहीं तो तबीयत ज्यादा बिगड़ सकती है। दक्षिण दिशा की यात्रा फिलहाल के लिए रोक दें।

सिंह राशिफल(Leo Horoscope): सिर दर्द की समस्या काफी परेशान करने वाली है। इसलिए किसी भी तरह की टेंशन लेने से बचें। कोई पुराना रोग फिर से उभरने के आसार हैं। अपनी सेहत को लेकर आपको सावधान रहना होगा।

कन्या राशिफल(Virgo Horoscope): शुगर वाले मरीजों का शुगर लेवल अचानक से ज्यादा बढ़ सकता है। जिस कारण आपको चक्कर भी आ सकते हैं। परहेज करना आपके लिए जरूरी है। साथ ही प्राणायाम के माध्यम से ही आप अपनी शुगर को कंट्रोल कर पाएंगे।

08:00 (IST)28 Jul 2019
Health Horoscope Today: तुला, वृश्चिक और धनु वालों का स्वास्थ्य राशिफल

तुला राशिफल(Libra Horoscope): किसी बीमारी को छोटा समझकर नजरअंदाज न करें। महिलाएं घर में काम करते समय सावधानी बरतें क्योंकि चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं। बच्चों की सेहत में सुधार आ सकता है।

वृश्चिक राशिफल(Scorpio Horoscope): बुजुर्ग लोगों को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा। नहीं तो पेट खराब हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के आसार हैं। माता का स्वास्थ्य भी आज अचानक बिगड़ सकता है।

धनु राशिफल(Sagittarius Horoscope): गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। हल्का और पौष्टिक खाना खाएं। बुजुर्ग लोगों की तबीयत अचानक से काफी बिगड़ सकती है। गंभीर रोगों से परेशानी महसूस होगी।

07:16 (IST)28 Jul 2019
Health Horoscope Today: मकर और कुंभ वालों का स्वास्थ्य राशिफल

मकर राशिफल(Capricorn Horoscope): मकर राशि के जातकों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। खराब दिनचर्या के कारण कोई गंभीर रोग उत्पन्न हो सकता है। इसलिए अपनी डाइट में परिवर्तन करें और योग जरूर करें।

कुंभ राशिफल(Aquarius Horoscope): कुंभ राशि वालों की सेहत पहले से अच्छी रहेगी। किसी लंबी बीमारी से मुक्ति मिलने के आसार हैं। यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन ज्यादा लगने से मानसिक शांति मिलेगी।

07:05 (IST)28 Jul 2019
Health Horoscope Today: मीन राशिफल(Pisces Horoscope)

मीन वाले दिल के मरीजों की तकलीफें बढ़ सकती हैं। अस्पताल के चक्कर लग सकते हैं। छोटे बच्चों को बारिश वाले कीड़े मकोड़े से बचाकर रखें।