Horoscope Today, July 27: आज दिन शनिवार, सूर्य राशि कर्क और चंद्र राशि वृषभ, नक्षत्र कृत्तिका है। आज काफी राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहने के आसार हैं। मेष राशि वालों को नया रोजगार मिलेगा तो वृष वालों के जीवन साथी की आय बढ़ने के आसार हैं। लव राशिफल की बात करें तो आज के दिन मेष राशि के जातक काम के चलते अपने जीवन साथी के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार आज कई राशि वालों का दिन तनाव भरा रहने वाला है। यहां जानें अपना आज का आर्थिक, स्वास्थ्य और लव राशिफल…

Finance Horoscope Today: मेष राशिफल (Aries Horoscope): नया रोजगार मिलेगा। किसी कार्य में की गई मेहनत सफल होने के आसार हैं। लेकिन आय से ज्यादा खर्च करने से बचना होगा। अचानक से स्वास्थ्य मामलों में अधिक खर्च हो सकता है।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope): जीवन साथी की आय में बढ़ोतरी के आसार हैं। नौकरी वाले लोगों की आय बढ़ सकती है। पिता की संपत्ति से लाभ मिलेगा। नया काम शुरु करने के लिए दिन उपयुक्त है।

 

 

 

 

Live Blog

Today Horoscope Update

Highlights

    15:29 (IST)27 Jul 2019
    Finance Horoscope Today: मेष और वृषभ वालों का वित्त राशिफल

    मेष राशिफल (Aries Horoscope): नया रोजगार मिलेगा। किसी कार्य में की गई मेहनत सफल होने के आसार हैं। लेकिन आय से ज्यादा खर्च करने से बचना होगा। अचानक से स्वास्थ्य मामलों में अधिक खर्च हो सकता है।

    वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope): जीवन साथी की आय में बढ़ोतरी के आसार हैं। नौकरी वाले लोगों की आय बढ़ सकती है। पिता की संपत्ति से लाभ मिलेगा। नया काम शुरु करने के लिए दिन उपयुक्त है।

    14:45 (IST)27 Jul 2019
    Finance Horoscope Today: मिथुन और कर्क वालों का वित्त राशिफल

    मिथुन राशिफल(Gemini Horoscope): आज आप कुछ नया शुरु करने की सोच सकते हैं। जिसमें परिवार वालों का साथ मिलने की भी संभावना है। ऑफिस में बॉस से तारीफ सुनने को मिलेगी। विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है।

    कर्क राशिफल(Cancer Horoscope): अचानक से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। धन संबंधी परेशानियां दूर होने की संभावना है। यातायात में पैसा ज्यादा खर्च हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में परिवार वालों का साथ मिलेगा।

    13:58 (IST)27 Jul 2019
    Finance Horoscope Today: सिंह, कन्या और तुला वालों का वित्त राशिफल

    सिंह राशिफल(Leo Horoscope): भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। अपनी बुद्धि के बल पर आप ऑफिस में कुछ नया कर पाएंगे। जिस कारण आपको सभी से सम्मान प्राप्त होगा। आज किसी मित्र की सहायता से कोई जरूरी कार्य संपन्न होगा।

    कन्या राशिफल(Virgo Horoscope): आज आपकी वित्त स्थिति कुछ कमजोर हो सकती है। बच्चों पर धन ज्यादा खर्च होने की संभावना है। किसी मित्र से आर्थिक सहायता लेनी पड़ सकती है। निवेश के लिए दिन उत्तम नहीं है।

    तुला राशिफल(Libra Horoscope): तुला वाले जातकों की आज कोई कीमती वस्तु चोरी हो सकती है इसलिए सावधानी बरतें। किसी अनजान पर भरोसा ना करें धन हानि के आसार हैं। ऑफिस में किसी सहयोगी कर्मचारी से झगड़ा हो सकता है।

    13:25 (IST)27 Jul 2019
    Finance Horoscope Today: वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

    कार्यक्षेत्र में आज आपकी तरक्की होगी। धार्मिक कार्यों में धन अधिक खर्च होगा। आज सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। मित्रों का किसी काम में सहयोग मिलेगा।

    13:07 (IST)27 Jul 2019
    Finance Horoscope Today: धनु राशिफल(Sagittarius Horoscope)

    धनु राशि के जातक अपने कार्यस्थल पर दुश्मनों से रहें सतर्क, ये आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। बिजनेस में आज कोई अच्छी डील हो सकती है। यात्रा से लाभ मिलेगा। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे।

    12:48 (IST)27 Jul 2019
    Finance Horoscope Today: मकर राशिफल(Capricorn Horoscope)

    पिछले दिनों काम के चलते की गई यात्रा आज सफल हो सकती है। धन लाभ के आसार हैं। खोई हुई वस्तु वापस मिलने की उम्मीद है। जमीन से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है।

    12:32 (IST)27 Jul 2019
    Finance Horoscope Today: कुंभ राशिफल(Aquarius Horoscope)

    कुंभ वाले जातक अगर कोई नया काम शुरु करने की सोच रहे हैं तो उसमें अपने जीवन साथी की सलाह जरूर लें। ऑफिस में काम का बोझ अचानक बढ़ सकता है। आज काम के चलते किसी लंबी यात्रा पर जाने के भी आसार हैं।

    11:55 (IST)27 Jul 2019
    Finance Horoscope Today: मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

    मीन वालों के आर्थिक मामलों के लिए दिन अच्छा है। आज सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। धन संबंधी समस्याएं दूर होने की संभावना है। विदेश से सुख प्राप्त होगा।

    11:15 (IST)27 Jul 2019
    Love Horoscope Today: मेष, वृषभ और मिथुन वालों का लव राशिफल

    मेष राशिफल (Aries Horoscope): नए लव रिलेशन बनने के आसार हैं। ऑफिस में काम की अधिकता के कारण आप अपने लाइफ पार्टनर के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। जिस कारण आपके लव रिलेशन खराब होने के आसार हैं।लेकिन आज समय निकालकर कहीं रोमाटिक डेट पर जरूर जाएं। जिससे आपसी मतभेदों का निपटारा हो सके।

    वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope): लव रिलेशन में पुरानी यादें ताजा होने से संबंधों में मधुरता आयेगी। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। नए लव रिलेशन में गलतफहमी पैदा हो सकती है। लेकिन किसी मित्र का लव लाइफ में साथ मिलेगा।

    मिथुन राशिफल(Gemini Horoscope): पति-पत्नी के संबंधों में दरार उत्पन्न हो सकती है। किसी तीसरे व्यक्ति के कारण झगड़ा काफी बढ़ जायेगा। लेकिन आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने के भी आसार हैं। नए लव रिलेशन मधुर रहेंगे।

    10:42 (IST)27 Jul 2019
    Love Horoscope Today: कर्क, सिंह और कन्या वालों का लव राशिफल

    कर्क राशिफल(Cancer Horoscope): पार्टनर की इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुखी समाचार मिल सकता है। अपने जीवन साथी को खुश करने के लिए आप उन्हें कोई खास गिफ्ट दे सकते हैं। काम के चलते आपके अपने साथी से दूरी बढ़ सकती है।

    सिंह राशिफल(Leo Horoscope): पति- पत्नी में ससुराल पक्ष को लेकर तनाव रहेगा। किसी एक व्यक्ति के कारण शादीशुदा जातकों के संबंधों में खटास आ सकती है। विदेश या दूसरे शहर में नौकरी कर रहे प्रेमी से आज मुलाकात होने के आसार हैं। आज लव लाइफ के लिए शुभ रंग हल्का सुनहरा है।

    कन्या राशिफल(Virgo Horoscope): लव लाइफ में कुछ खास हो सकता है। आज आप लंबे समय बाद अपने प्रेमी को उसकी फेवरेट जगह घुमाने ले जा सकते हैं। विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। कुछ नए मित्र आज बनने के आसार हैं।

    10:22 (IST)27 Jul 2019
    Love Horoscope Today: तुला, वृश्चिक और धनु वालों का लव राशिफल

    तुला राशिफल(Libra Horoscope): मन बेचैन रहने वाला है। प्रेमी से झगड़े होंगे। आज अलगाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रेमी के परिवार वालों का किसी काम में सहयोग मिलेगा। शादी के लिए हमसफर की तलाश अभी पूरी होती नहीं दिखाई दे रही है।

    वृश्चिक राशिफल(Scorpio Horoscope): प्रेम संबंधों में मजबूती लाने के लिए आज समय अच्छा है। आपसी मतभेदों का आज निपटारा हो सकता है। मित्र आपकी लव लाइफ को सही करने में मददगारी साबित होंगे। माता का आपको साथ मिलेगा।

    धनु राशिफल(Sagittarius Horoscope): शादीशुदा जातकों के लिए दिन अच्छा है। कोई सुखद समाचार मिल सकता है। घर में मेहमानों का आना हो सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं।

    09:50 (IST)27 Jul 2019
    Love Horoscope Today: मकर, कुंभ, और मीन वालों का लव राशिफल

    मकर राशिफल(Capricorn Horoscope): मूड रोमांटिक रहेगा। लवर के साथ डेट पर जाने की योजना बन सकती है। आज आप किसी से अपने मन की बात कह सकते हैं। नए लव रिलेशन बनाने के लिए दिन अच्छा है।

    कुंभ राशिफल(Aquarius Horoscope): नए प्रेम संबंध बनने के आसार हैं। मित्रों के साथ आज अच्छा समय बीतेगा। अगर आप शादीशुदा है तो आपको अपने ससुराल वालों से स्नेह और सम्मान की प्राप्ति होगी।

    मीन राशिफल(Pisces Horoscope): शादी के लिए परिवार वालों का सपोर्ट मिलेगा। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। प्यार का इजहार करने के लिए दिन शुभ है। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

    09:36 (IST)27 Jul 2019
    Health Horoscope Today: मेष राशिफल (Aries Horoscope)

    आज आपके शरीर में काफी उर्जा रहेगी। इसलिए आज के दिन अपने रुके हुए कार्यों को निपटा लें। आज खेल जगत से जुड़े लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

    09:26 (IST)27 Jul 2019
    Health Horoscope Today: वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

    आज आपको अपनी खराब दिनचर्या के बारे में समझ आयेगा। जिस कारण आप इसमें अपने किसी खास व्यक्ति की सहायता से बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। दिन आपका सकारात्मक रहने वाला है।

    09:00 (IST)27 Jul 2019
    Health Horoscope Today: मिथुन राशिफल(Gemini Horoscope)

    आज आपकी सोच काफी सकारात्मक रहेगी जिस कारण आप अपने तनावों को दूर कर पाएंगे। आज आप अपने लिए समय निकालेंगे। अपनी डाइट में अच्छा बदलाव कर सकते हैं।

    08:46 (IST)27 Jul 2019
    Health Horoscope Today: कर्क राशिफल(Cancer Horoscope)

    आज वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। दुर्घटना के आसार हैं। दिल की बीमारी से पीड़ित लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसलिए आप डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

    08:29 (IST)27 Jul 2019
    Health Horoscope Today: सिंह राशिफल(Leo Horoscope)

    बच्चों की सेहत अचानक से बिगड़ सकती है। इसलिए उन्हें उचित देखभाल की जरूरत है। साथ ही कमर दर्द आज काफी परेशान करने वाला है। इसलिए एक ही जगह पर देर तक ना बैंठे।

    08:19 (IST)27 Jul 2019
    Health Horoscope Today: कन्या राशिफल(Virgo Horoscope)

    सिरदर्द, ब्लड-प्रेशर और दिल संबंधी विकारों से राहत मिल सकती है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप डॉक्टर की सलाह से ही सब काम करें। लंबी यात्रा के लिए समय अच्छा नहीं है।

    08:07 (IST)27 Jul 2019
    Health Horoscope Today: तुला राशिफल(Libra Horoscope)

    वायरल इंफेक्शन से संक्रमित लोगों से उचित दूरी बनाकर रखें। नहीं तो आपकी भी तबीयत खराब हो सकती है। बच्चों को मच्छरों के प्रकोप से बचाने के उपाय करें। मोटापे से ग्रसित लोगों का पेट कुछ खराब हो सकता है।

    07:43 (IST)27 Jul 2019
    Health Horoscope Today: वृश्चिक राशिफल(Scorpio Horoscope)

    बुजुर्ग लोगों की सेहत अचानक से बिगड़ सकती है। इसलिए अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। यात्रा पर जा रहे हैं तो जरूरी दवाइयां साथ लेकर के जाएं। गर्भवती महिलाएं कुछ भी ऐसा ना खाएं जिससे पेट संबंधी दिक्कतें बढ़ जाएं।

    07:22 (IST)27 Jul 2019
    Health Horoscope Today: धनु राशिफल(Sagittarius Horoscope)

    व्यर्थ के चिताओं में घिरे रहेंगे जिस कारण स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आज कोशिश करें कि योग और ध्यान जरूर कर लें जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

    07:14 (IST)27 Jul 2019
    Health Horoscope Today:मकर राशिफल(Capricorn Horoscope)

    आज आप अपने प्रेमी को स्वस्थ रहने के लिए कुछ खास टिप्स दे सकते हैं। शरीर में आज काफी ऊर्जा रहने वाली है। लंबी बीमारी से राहत मिलने की भी उम्मीद है।

    07:09 (IST)27 Jul 2019
    Health Horoscope Today: कुंभ राशिफल(Aquarius Horoscope)

    श्वास लेने में परेशानी महसूस हो सकती है। छोटे बच्चों को बदलते मौसम में ज्यादा ध्यान देना होगा। स्किन संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न होने के आसार हैं।

    07:01 (IST)27 Jul 2019
    Health Horoscope Today: मीन राशिफल(Pisces Horoscope)

    प्रेमी से झगड़ा होने के कारण मानसिक तनाव काफी रहेंगे। बुजुर्ग लोगों की सेहत बिगड़ सकती है। बच्चों को खेल-खेल में गंभीर चोट लगने के आसार हैं।