Horoscope Today, 8 November 2019: आज का दिन कुछ नए परिवर्तन को लेकर आया है।मिथुन राशि वाले जातकों की मुलाकात ऐसे लोगों से होगी जो उनका मनोरंजन करंगे। कर्क राशि से संबंधित जातक पुरानी प्रेमिका से संबंध स्थापित कर सकते हैं। मेष राशि के जातकों को व्यावसायिक मोर्चे पर आय की कमी महसूस होगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की बातों से तनाव होगा। वृषभ राशि के लोग प्रेमिका के साथ खुलकर बातचीत करेंगे। साथ ही व्यावसायिक मामले में पैसा अटक सकता है। जानिए, आज का पूरा राशिफल…
मेष राशिफल: वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की बातों से मानसिक तनाव होगा। पारिवारिक समस्या का हल निकाल सकते हैं। आर्थिक मामले पर किसी साथी का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप छोटी-छोटी बातों में उलझने वाले हैं। व्यापारिक मोर्चे पर दैनिक आय जटिल होगा।
वृषभ राशिफल: प्रेमिका से दिल बेहिचक दिल की बात कह सकते हैं। व्यावसायिक मामले में पैसा अटक सकता है।परिवार में किसी उत्सव का आयोजन होने वाला है। घर से बाहर रह रहे पारिवारिक सदस्यों का आगमन होगा।
मिथुन राशिफल: मार्केटिंग का काम कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। आज किसी ऐसे दोस्त से मुलाकात होगी जो आपका मनोरंजन करेगा। किसी पारिवारिक शुभ समाचार के मिलने से मन खुश रहेगा।
कर्क राशिफल: स्वास्थ्य की दृष्टि से फिटनेस पर ध्यान देना ठीक रहेगा। लव लाइफ में पुरानी प्रेमिका से संपर्क स्थापित हो सकता है। व्यावसायिक मोर्चे पर दोस्तों का सहयोग सराहनीय होगा। शैक्षणिक मोर्चे पर समय का ठीक से पालन करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
सिंह राशिफल: बिजनेस में बड़े भाई के सहयोग से आर्थिक लाभ हो सकता है। शैक्षणिक गतिविधि बेहतर रहने वाली है। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। दफ्तर में शुरू किया गया नया काम आपकी पदोन्नति से लिए सहायक साबित होगा।
कन्या राशिफल: निजी रिश्ते को समझदारी से और भी मजबूत बना सकते हैं। अनावश्यक खर्च से आर्थिक जीवन प्रभावित होगा। वैवाहिक जीवन में आ रही समस्या दूर होने वाली है। किसी दोस्त से प्रभावित हो सकते हैं।
तुला राशिफल: मनपसंद काम मिलने से आपके कौशल का विकास होगा। शैक्षणिक मोर्चे पर अच्छा प्रदर्शन देखने को मिल सकता है। पारिवारिक मसले पर आपके सलाह की प्रशंसा होगी। संपत्ति के मामलों पर कोई नया फैसला ले सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल: व्यापार में नए काम का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता का शुभ समाचार मिल सकता है। दैनिक आय की रफ्तार धीमी हो सकती है। किसी परियोजना को नया रूप देने वाले हैं।
धनु राशिफल: प्रतियोगी परीक्षा में जल्द ही कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। आर्थिक चिंता दूर होने वाली है। व्यवसाय में आशा के विपरीत परिणाम मिलेगा। नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। कार्यस्थल पर अधिकारी की निगरानी रहेगी।
मकर राशिफल: आज पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। हालांकि कुछ रचनात्मक कार्य कर सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस में बहुत जल्द ही कुछ जरूरी काम करने वाले हैं।
कुंभ राशिफल: पेशेवर मोर्चे पर कुछ नया करने का विचार होगा। सामाजिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह सजग रहें। संभव है पेट दर्द की समस्या परेशान करे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन लाभकारी साबित होने वाला है।
मीन राशिफल: पारिवारिक सदस्यों के साथ लंबी छुट्टी पर जा सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर आपका आत्मविश्वास बढ़ता नजर आएगा। पारिवारिक मसले पर जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं।
