Horoscope Today, 29 September 2019: आज से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। दैनिक राशिफल के मुताबिक नवरात्रि के पहले दिन हर राशि के जातकों के जीवन में खास बदलाव होने वाला है। आज मेष राशि वालों को शैक्षणिक मोर्चे पर सफलता मिलने वाली है। घर-परिवार में सुख और शांति का माहौल रहेगा। वृषभ राशि के जातक किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मिथुन राशि के लोगों को परिवार में कलह का वातावरण देखने को मिलेगा। नौकरी-व्यापार में भाग्य का साथ मिलता नजर आएगा। कर्क राशि से संबधित जातकों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। व्यापार में मेहनत के अनुकूल सफलता नहीं मिलेगी। सिंह राशि वालों को अधिक गुस्सा करने से मन अशांत रहेगा। आगे जानिए आज का पूरा राशिफल…

मेष राशिफल: शैक्षणिक मोर्चे पर सफलता मिलेगी। किसी अजीज दोस्त से मुलाकात होगी, जिससे अपार खुशी का अनुभव करेंगे। धार-परिवार में सुख और शांति का बनी रहेगी। कार्य स्थल पर अधिकारी से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

वृषभ राशिफल: आज आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। जमीन-जायदाद के दस्तावेज़ से नुकसान होने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की उम्मीद है। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा भी कर सकते हैं।

मिथुन राशिफल: परिवार में कलह का वातावरण बना रहेगा, जिस कारण मानसिक अशांति उत्पन्न होगी। परिवार में माता के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। नौकरी-व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा। बिजनेस में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशिफल: किसी आर्थिक निवेश से नुकसान होने वाला है। व्यापार में मेहनत के अनुकूल सफलता नहीं मिलेगी। शरीर स्वस्थ रहेगा। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। परिवार में सगे भाई से धन लाभ का योग है।

सिंह राशिफल: आत्मविश्वास बढ़ता हुआ नजर आएगा, जिस कारण कोई भी काम आसानी से पूरा कर सकते हैं। अधिक गुस्सा करने से मन अशांत रहेगा। सरकारी काम या सरकार की योजना से लाभ मिलने वाला है।

कन्या राशिफल: परिवार में आपसी विवाद से दूर रहें। भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रहने के कारण कोई अनुचित निर्णय ले सकते हैं। कार्य स्थल पर किसी के साथ झगड़ सकते हैं। सामाजिक काम में प्रतिष्ठा मिलेगी।

तुला राशिफल: दोस्तों के साथ किसी कहीं दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार से धन लाभ होने वाला है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। किसी ऐसी चर्चा से बचें जो विवाद खड़ा करे। कानूनी विवाद से बचकर रहने की सलाह दी आती है।

वृश्चिक राशिफल: नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। पिता के साथ आपसी संबंध अच्छे रहेंगे जिससे आर्थिक लाभ होगा। बिजनेस में धन लाभ होने वाला है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहने वाली है। दोस्तों से आर्थिक लाभ हो सकता है।

धनु राशिफल: धार्मिक कार्य के लिए कुछ दिनों के लिए घर से बाहर रह सकते हैं। गुस्सा पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर अधिकारी का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे। ऐसे कार्यों से बचकर रहें जो नुकसान पहुंचाए।

मकर राशिफल: सेहत के प्रति सतर्क रहें। अचानक खर्च बढ़ने के कारण बजट बिगड़ेगा। स्वभाव में उग्रता दिखाई देगी। आर्थिक लेनदेन के मामले में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन कर सकते हैं।

कुंभ राशिफल: शादीशुदा जीवन में उतार-चढ़ाव दिखने को मिलेगा। मन अशांत रहेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने वाले हैं। सामाजिक कार्य में फजीहत झेलनी पड़ सकती है। बड़े भाई से मनमुटाव हो सकता है।

मीन राशिफल: मन शांत रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आपसी मनमुटाव हो सकता है। साझेदारी वाले काम से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। कोर्ट-कचहरी के काम से सतर्क रहें।

Live Blog

10:39 (IST)29 Sep 2019
कन्या राशिफल

कन्या राशि वालों को यात्रा से मिलेगा आर्थिक लाभ, लंबे समय से रुके हुए कार्य हो सकते हैं पूरे, आज दान करने से मिलेगी मां की विशेष कृपा

10:19 (IST)29 Sep 2019
कन्या राशि:

कन्या राशि वालों की संपत्ति में बढ़ोतरी के आसार हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। 

09:44 (IST)29 Sep 2019
धनु राशिफल: 

आर्थिक जीवन में सफलता के लिए मां दुर्गा के नौ रूपों की विधिवत पूजा करें। दान करें। आज किसी महिला से धन लाभ होने के आसार हैं।

09:21 (IST)29 Sep 2019
कर्क वालों का राशिफल

कर्क राशिफल: किसी आर्थिक निवेश से नुकसान होने वाला है। व्यापार में मेहनत के अनुकूल सफलता नहीं मिलेगी। शरीर स्वस्थ रहेगा। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। परिवार में सगे भाई से धन लाभ का योग है।

08:41 (IST)29 Sep 2019
मकर राशिफल...

मकर राशि वालों को अचानक धन की प्राप्ति के आसार हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। लेकिन आर्थिक स्थिति में सुधार की भी संभावना है। 

08:00 (IST)29 Sep 2019
कुंभ राशि...

मन अशांत रह सकता है। किसी करीबी से आर्थिक नुकसान की संभावना है। आज पूजा के बाद एक कन्या को भोजन जरूर कराएं मां अम्बे की कृपा बनेगी।

07:32 (IST)29 Sep 2019
मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार...

मीन राशि वालों की वित्त स्थिति बेहतर होगी। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख प्राप्त होने के आसार हैं।