आपकी राशि का आपके जीवन पर आज क्या प्रभाव पड़ेगा। क्या बता रहे हैं आपके सितारे, जानने के लिए अपनी राशि का फल यहां देखें।

आपके ग्रह आपकी आर्थिक स्थितियों पर क्या डालेंगे प्रभाव, देखें यहां

मेष राशिः भाग्य आपका साथ देगा। शत्रुओं को पराजय मिलेगी और बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। किसी बुजर्ग से ज्ञान की गूढ़ बातें सीखनें को मिलेंगी। दिन अच्छा बीतेगा।

प्रेम संबंधों पर कैसा रहेगा आज आपका समय, जानें यहां

वृष राशिः मन को सकारात्मक बातों में लगाएं और नकारात्मकता को हावी न होने दें। गुस्से पर कंट्रोल रखें। मन में निराशा के भाव आएंगे जिसके चलते किसी से अनबन हो सकती है। पठन-पाठन में दिन बीतेगा।

कैरियर/जॉब को लेकर ग्रहों का क्या है आप पर प्रभाव, यहां पर पढ़ें

मिथुन राशिः दिन अच्छा है। वाहन, भूमि और भवन की खरीद के लिए आज का उत्तम है। किसी कार्यक्रम की योजना बनेगी जिसके चलते बिजी रहेंगे। पार्टनर का साथ मिलेगा और सेहत अच्छी रहेगी।

कैसा रहेगा आज आपका हेल्थ, पढ़ें यहां

कर्क राशिः पहले किए गए परिश्रम की आज सफलता मिलेगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। मन में आशा-निराशा के भाव उमड़ेंगे लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है। जो भी होगा फलदायी होगा।

आज का पंचांग,आज पूरे दिन रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, जानिए दिन के सभी मुहूर्त राहुकाल समेत

सिंह राशिः भाग्य आपका साथ देने के लिए तत्पर है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और व्यापार में लाभ मिलेगा। गुस्से पर कंट्रोल करें। निवेश में पैसा न लगाए। पार्टनर का सहयोग मिलेगाा।

कन्या राशिः कार्यक्षेत्र में सराहे जाएंगे। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे और लाभ भी अर्जित होगा। ऊर्जावान मेहसूस करेंगे। निगेटिव विचारों को मन में न लाएं।

तुला राशिः पार्टनरशिप में किए गए कार्य में लाभ मिलेगा। नकारात्मक भाव मन में उमड़ेंगे लेकिन ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि परिणाम अच्छे आएंगे। खर्च में अधिकता रहेगी।

वृश्चिक राशिः मन प्रसन्न रहेगा और कार्यक्षेत्र में ऊर्जावान महसूस करेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। ओवर कॉन्फिडेंस से बचें।

धनु राशिः सरकारी नौकरी करने वालों का प्रमोशन हो सकता है। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी मिलेगी। व्यवपारियों के लिए भी नई व्यवसाय के अवसर मिलेंगे। क्रोध पर कंट्रोल करें वरना चीजें बिगड़ सकती हैं।

मकर राशिः रुके हुए कार्य की शुरुआत हो सकती है। नए कार्य की योजना का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापार बढ़ने के लिए नए रास्ते खोंजेगें।

कुंभ राशिः मन में निराशा रहेगी। आज के दिन कोई भी बड़ा निर्णय न लें। सकारात्मक रहने की कोशिश करेंगे तो परिस्थितियों से उबर सकते हैं।

मीन राशिः काम में नई सफलताएं मिलेंगी। मन प्रसन्न रहेगा और खुशी से दिन बीतेगा। घर में आनंद का माहौल रहेगा। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा