Horoscope Today, 21 December 2019: मेष राशिफल: आजका दिन अच्छा गुजरने वाला है। कुछ करीबी दोस्तों के साथ भविष्य की रणनीति पर काम करेंगे। किसी पुराने साथी से आर्थिक लाभ होगा।

वृषभ राशिफल: लंबे समय से लटके काम को पूरा करने की कोशिश सफल हो सकती है। नौकरीपेशा लोग ऑफिस के काम से परेशान हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा गुजरेगा। कार्यस्थल पर किसी सहयोगी से मनमुटाव हो सकता है। अधूरे कार्य पूरे होंगे। गृहस्थ जीवन में खुशियां रहने वाली है।

मिथुन राशिफल: आज आपकी वाणी आपके किसी काम को बिगाड़ सकती है। नकारात्मक विचारों से दिनभर घिरे रहेंगे। बेवजह के खर्चों से तंगी की स्थिति आ सकती है। पारिवारिक सदस्य से आर्थिक सहयोग मिलेगा। शारीरिक तौर पर थोड़ा परेशान रहेंगे।

कर्क राशिफल: माता की तबियत के चलते मानसिक तौर पर परेशान हो सकते हैं। गुस्से को काबू में रखना होगा। आपकी किसी गलती की वजह से सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। सरकारी कामकाज में बढ़ाएं आएंगी।

सिंह राशिफल: शादीशुदा लोग साथी से किसी भी तरह की बहस में न पड़ें। मौसम के चलते सेहत बिगड़ सकती है। सामाजिक कार्यों के चलते सम्मान के भागीदार हो सकते हैं। विपरीत लिंगों के प्रति आकर्षण रहने वाला है। घरेलू खर्चों से परेशान हो सकते हैं।

कन्या राशिफल: घर-परिवार का साथ रहेगा। सेहत को लेकर निश्चिंत रह सकते हैं। किसी सरकारी काम से आर्थिक लाभ होने वाला है। ऑफिस में पर सहयोगियों का साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष से अच्छा समाचार मिलेगा।

तुला राशिफल: आज पूरे दिन मानसिक अशांति रहने वाली है। शारीरिक कष्ट भी हो सकते हैं। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशिफल: आज का दिन शांतिपूर्वक बीतने वाला है। अनावश्यक धन खर्च होगा। किसी महिला साथी को आर्थिक मदद कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहने वाले हैं। सरकारी दस्तावेज को देख समझ ही आगे कदम बढ़ाएं।

धनु राशिफल: भाई-बहनों का साथ मिलेगा। भाग्य भरपूर साथ देगा। कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलने वाला है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यातीत करने वाले हैं।

मकर राशिफल: शेयर मार्केट या सट्टेबाजी में पैसा बर्बाद हो सकता है। जीवनसाथी के मन में असंतोष की भावना रहने वाली है। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन आँखों की समस्या से परेशान हो सकते हैं।

कुंभ राशिफल: शारीरिक और मानसिक तौर पर उत्साहित रहने वाले हैं। धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। मित्रों और साथियों से कोई बड़ा उपहार मिलने वाला है। वौवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है।

मीन राशिफल: मानसिक अशांति रहेगी। किसी भी काम में ध्यान नहीं लगा पाएंगे। परिवार से दूर रहेंगे। छोटे-मोटे लाभ के चक्कर में पैसों का नुकसान करा सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के काम से सतर्क रहने की आवश्यकता है।