Horoscope Today, 2 December 2019: आज कर्क राशि से संबंधित जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। मिथुन वालों को जमीनी विवाद का हल निकलता नजर आएगा। सिंह राशि के लोग मानसिक रूप से उदास रहने वाले हैं। वृषभ राशि के जातकों को बिजनेस में घाटा हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। घर के सदस्यों का स्वास्थ्य उत्तम रहने वाल है। मानसिक प्रसन्नता बनी रहने वाली है। मेष राशि वालों को खर्च में वृद्धि की संभावना है। दैनिक आय प्रभावित हो सकता है। घर-परिवार का खास ख्याल रखेंगे। जानिए, आज का पूरा राशिफल…

मेष राशिफल: आज आप परिवार का ख्याल रखने वाले हैं। परीक्षा में सफलता मिलेगी। घर के सदस्यों का स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। घरेलू खर्च में वृद्धि की संभावना है। दैनिक आय प्रभावित हो सकती है।

वृषभ राशिफल: पढ़ाई में रुझान बढ़ने वाला है। यात्रा में सफलता के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहने वाली है। बिजनेस में घाटा हो सकता है। पारिवारिक मसले पर कोई बड़ा निर्णय लेने वाले हैं।

मिथुन राशिफल: लव पार्टनर के साथ दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। जमीनी विवाद का हल निकालने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। निवेश से लाभ नहीं होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने वाले हैं।

कर्क राशिफल: आज पारिवारिक खर्च अधिक होने से तंगी की हालत उत्पन्न हो सकती है। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। दफ्तर में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

सिंह राशिफल: आर्थिक उन्नति में साथी से बाधा उत्पन्न होगी। पत्नी से मनमुटाव हो सकता है। बिजनेस में किसी व्यक्ति का विरोध सहना पड़ सकता है।

कन्या राशिफल: अचानक खर्च बढ़ सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहने वाली है। शिक्षा के क्षेत्र में परिशनियां आ सकती है। लव पार्टनर से मुलाक़ात होने वाली है। पेट से संबंधित बीमारी परेशान कर सकती है।

तुला राशिफल: आज माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी। मानसिक थकान महसूस कर सकते हैं। जमीन जायदाद से संबंधित कार्यों में सावधानी बरतें। यात्रा में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

वृश्चिक राशिफल: बिजनेस में नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। भाई-बहन से प्यार मिलेगा। छोटी-मोटी यात्रा पर जा सकते हैं, विरोधी परास्त होंगे। धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

धनु राशिफल: नौकरी में अटका हुआ काम पूरा होगा। किसी खास दोस्त से मुलाक़ात होने वाली है। जीवनसाथी का व्यवहार अच्छा नजर आएगा। पारिवारिक मामले पर मन में दुविधा की स्थिति उत्पन्न होगी।

मकर राशिफल: मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाहन सुख का आनंद उठा सकते हैं। कार्यस्थल पर वर्चस्व कायम रहेगा। सोचा हुआ काम सफलतापूर्वक पूरा होगा। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे।

कुंभ राशिफल: सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी पर गुस्सा करना मंहगा पड़ सकता है। पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें। दुर्घटना का योग है, सावधानी बरतें। दैनिक आय का संतुलन बिगड़ सकता है।

मीन राशिफल: जीवनसाथी और संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी समारोह में जाना हो सकता है। बिजनेस में आय बढ़ने वाला है। अचानक धन लाभ का योग है। कार्यस्थल पर नए दोस्त बनेंगे।